फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चोरी के तीसरे दिन भदेसी में मिले गोवंश के अवशेष, हंगामा

चोरी के तीसरे दिन भदेसी में मिले गोवंश के अवशेष, हंगामा

Thu, 14 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
चोरी के तीसरे दिन भदेसी में मिले गोवंश के अवशेष, हंगामा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर से सटे थाना गांधीपार्क के भदेसी-पानखानी के मध्य में बुधवार को दो गोवंश के अंश देखकर जनता का आक्रोश भड़क गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को जब्त कर लिया और जांच के लिए भिजवाया है। भड़क रहे लोगों को समझा कर शांत किया और भरोसा दिलाया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन पर एनएसए तक के तहत कार्रवाई होगी।

गांधी पार्क के भदेसी में गुरुवार को सुबह कुछ लोग जब रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्हें दो गायों के कटे सिर आदि दिखाई दिए। देखने से लग रहा है कि यह अवशेष यहां पर दो तीन दिन पहले किसी ने फेंके होंगे। इस बात की जानकारी जब क्षेत्र में फैली तो इलाके के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर गांधीपार्क व क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को यहां से गोवंश के अवशेष मिले जिन्हें कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा वहां इकट्ठा हुए लोगों को भी समझाया गया कि मामले की जांच की जाएगी। दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। इसके बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र सिंह के अनुसार जांच में पता चला है कि एक गाय को दो दिन पहले भदेसी के पास पेट्रोल पंप के पास से चोरी किया गया था। उसने दूध देना छोड़ दिया था। दूसरी गाय भी वहीं कहीं से घूमते हुए पकड़ी गई होगी। आसपास के सभी लोगों की मदद से आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास चल रहा है।


-जिले में कहीं भी गोकशी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पहले ही दिन से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यह घटना हुई है, इसे बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। साफ-साफ निर्देश हैं कि एक-दो दिन में आरोपियों को चिह्नित कर उन पर सख्त कार्रवाई होगी और उन पर एनएसए तक में कार्रवाई होगी।-अजय कुमार साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed