फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तीन महीने में देना होगा चुनावी खर्च का ब्यौरा

तीन महीने में देना होगा चुनावी खर्च का ब्यौरा

Mon, 04 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
तीन महीने में देना होगा चुनावी खर्च का ब्यौरा
तीन माह में देना होगा चुनावी खर्च का ब्यौरा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

किसी भी चुनाव में उतरने की पहली शर्त होती है कि पूरे अभियान के दौरान प्रत्याशी ने किस मद में कितना खर्च किया और यह खर्च चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित खर्च सीमा के अंतर्गत ही होना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में प्रत्याशी की जमानत जब्त करने का प्रावधान है।

निकाय चुनाव 2017 के परिणाम आ चुके हैं। परिणाम के तीन माह के अंदर सभी प्रत्याशियों को अपने अपने अभियान में हुए खर्च का ब्यौरा देना है। लेकिन अब तक किसी प्रत्याशी ने चुनावी खर्च का ब्यौरा नहीं सौंपा है।
विज्ञापन


हालांकि अभी निर्धारित अवधि काफी दूर है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि किस प्रत्याशी ने अपने अभियान पर कितना खर्च किया और यदि खर्च किया तो क्या वह आयोग द्वारा निर्धारित सीमा के अंतर्गत है या अधिक। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय कौशल कुमार ने स्वीकार किया कि अब तक किसी प्रत्याशी ने खर्च का ब्यौरा नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें अधिकतम 90 दिन के अंदर खर्च का ब्यौरा देना होगा। चाहे वे चुनाव जीते हो, अथवा नहीं।

आयोग द्वारा निर्धारित अधिकतम चुनावी खर्च की सीमा
- मेयर-20 लाख रुपये
- पार्षद-02 लाख रुपये
- नगर पालिका चेयरमैन-06 लाख रुपये
सदस्य नगर पालिका-1.50 लाख
अध्यक्ष नगर पंचायत-1.50 लाख
सदस्य नगर पंचायत-30 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed