फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   घर से भागी विवाहिता परिजनों को देख जीआरपी थाने में घुसी

घर से भागी विवाहिता परिजनों को देख जीआरपी थाने में घुसी

Sun, 23 Dec 2018 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
घर से भागी विवाहिता परिजनों को देख जीआरपी थाने में घुसी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलवे जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में शनिवार को अचानक एक महिला के घुस आने से उथल-पुथल मच गई। महिला तीन दिन से अपने घर से गायब थी। परिजन उसे तलाशते हुुए रेलवे जंक्शन पर पहुंचे थे। परिजनों को देख वह थाने के भीतर घुस गई और पुलिस से बचाने की गुहार लगाई। पुुलिस ने दोनों पक्षों को सुन महिला को समझाकर परिजनों के साथ भेजा।

सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली महिला तीन दिन पहले घर से गायब हो गई थी। महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति पीएसी में आगरा में तैनात है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती मगर, मायके वाले जबरन उसके साथ रहने को बोल रहे हैं। इसके कारण वह घर से भाग गई थी।

इधर, घर वालों ने बताया कि वह तीन दिन से उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। जीआरपी पुलिस ने महिला और उसके परिजनों को समझाया। इसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ जाने को तैयार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed