{"_id":"5bf5c6bebdec2269a369c02c","slug":"111542833854-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन लोगों ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधा दर्जन लोगों ने किया हमला
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के कासिम नगर में रहने वाले एक परिवार पर मंगलवार को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला बोला दिया। परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित ने थाना सासनी गेट पुलिस को इस मामले में सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित राजू ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके घर के बाहर बनी दुकान इरशाद नाम के एक युवक ने किराए पर ले रखी है। वह उसमें ई-रिक्शा रिपेयरिंग का काम करता है। मंगलवार को कफील पुत्र हबीब निवासी कासिम नगर उससे कुछ औजार लेने आए तो इरशाद ने काम करने की बात कहते हुए औजार देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज कफील गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। इस विवाद में बीच-बचाव कराया तो कफील पहले तो वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद नाजिम, शाहजेब, शाजिम, तारिक, आरिफ, बबलू के साथ आया और परिवार के साथ मारपीट की। आस-पड़ोस के लोगों की मदद से परिवार ने अपनी जान बचाई। इस मामले में थाना सासनी गेट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।