{"_id":"5b77326242c792465040854e","slug":"111534538338-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मारपीट, वृद्ध सहित दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर मारपीट, वृद्ध सहित दो घायल
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कोतवाली के मोहल्ला भुजपुरा में कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की जिसमें एक वृद्धा घायल हो गई जबकि युवती का सिर फट गया है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दे दी है लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
भुजपुरा के रहने वाले युवक ने बताया कि गुरुवार की रात को घर में उसकी दो बहनें और मां अकेली थीं। इसी दौरान मोहल्ले के चार पांच लोग घर में घुस आए और बहनों के साथ छेड़खानी करने लगे। इस बात का जब बहनों और मां ने विरोध किया हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में उसकी मां जख्मी हो गई और बहन का सिर फट गया।
इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया है जिसे पुलिस को दे दिया गया है। चीख पुकार सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है।