{"_id":"5c9a8a93bdec2213f8016834","slug":"101553631891-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के पैसे मांगने गई महिला की लगाई पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी के पैसे मांगने गई महिला की लगाई पिटाई
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
मकदूम नगर निवासी एक मजदूर महिला ने मोहल्ले में ही रहने वाले ठेकेदार के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शहनाज पत्नी राजू निवासी मकदूम नगर ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के एक ठेकेदार के यहां वह काफी लंबे समय से काम कर रही थी।
पिछले दिनों काम बंद कर दिया तो ठेकेदार ने उसकी मजदूरी के पैसे रोक लिए। मंगलवार को जब ठेकेदार के घर पर पैसे मांगने गई तो उसके परिजनों ने मारपीट कर दी। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर उसका मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर के अनुसार महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी ठेकेदार व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।