फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मारपीट में गर्भवती के पेट में लगी लात, हुआ गर्भपात

मारपीट में गर्भवती के पेट में लगी लात, हुआ गर्भपात

Sun, 10 Mar 2019 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में गर्भवती के पेट में लगी लात, हुआ गर्भपात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद के थाना बरला के गांव पिपलोई में सात मार्च को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष की गर्भवती महिला के पेट में हमलावरों ने लात मार दी। इससे महिला का गर्भपात हो गया। महिला के परिजनों ने शनिवार को एसएसपी आकाश कुलहरि से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मारपीट के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है।

योगेश कुमार पुत्र स्वर्गीय हुब्बलाल निवासी पिपलोई, बरला द्वारा एसएसपी को दिए शिकायत पत्र के अनुसार सात मार्च की सुबह घर पत्नी शकुंतला और छोटे भाई की पत्नी रेखा घर का कामकाज कर रहीं थीं। तभी पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के लोगों ने उन दोनों पर घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन


उनके साथ जमकर मारपीट की। चीखपुकार सुन पड़ोस के अन्य लोगों ने हमलावरों से उनकी जान बचाई। योगेश ने बताया कि पड़ोस के लोगों से पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा है। तगादे कराने पर उन लोगों ने परिवार की महिलाओं पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश के अनुसार हमले में तीन माह की गर्भवती उसकी पत्नी शकुंतला के पेट में लातें मारी गईं, जिससे उसका गर्भपात हो गया। एसएसपी ने मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed