फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लोधा क्षेत्र में कैंटर से बरामद हुआ 250 बोरा चावल

लोधा क्षेत्र में कैंटर से बरामद हुआ 250 बोरा चावल

Thu, 27 Sep 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
लोधा क्षेत्र में कैंटर से बरामद हुआ 250 बोरा चावल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राशन माफिया के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने थाना लोधा पुलिस द्वारा नाके पर रोके गए कैंटर से 250 बोरा चावल समेत दो लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि यह चावल धनीपुर मंडी के दो आढ़तियों का है। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह को सूचना मिली कि कैंटर संख्या यूपी81बीटी-0683 में राशन का चावल लोधा की ओर ले जाया जा रहा है। उन्होंने तत्काल इंस्पेक्टर लोधा को सूचना देकर जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के साथ कैंटर का पीछा करना शुरू कर दिया। इधर लोधा पुलिस ने थाने के पास चेक नाके पर चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


वांछित कैंटर के नाके पर पहुंचते ही पुलिस ने उसे रोक लिया। मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पूर्ति निरीक्षक से जांच करायी तो कैंटर में 250 बोरा चावल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए कैंटर सवार दो लोगों ने स्वीकार किया कि यह चावल के बोरे वह धनीपुर मंडी आढ़ती शिव कुमार व राजेश कुमार के हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ राशन की वस्तुओं की कालाबाजारी के मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed