फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1.47 lakh fixed government price of the prison wall

जेल की दीवार की सरकारी कीमत 1.47 लाख तय

Wed, 17 Feb 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। जेल रोड फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर जेल की एक साइड की दीवार को पीछे हटाया जाना तय हुआ है। इस दीवार को नीलाम करके गिराया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी इंजीनियर ने दीवार की सरकारी कीमत 1.47 लाख रुपये तय की है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ कि नीलामी कब होगी। मगर सोमवार को पीडब्ल्यूडी के स्तर से सरकारी कीमत तय की गई है। बता दें कि आजादी काल की इस जेल की जेल रोड साइड दीवार को डेढ़ फिट अंदर खिसकाया जाएगा। इसके बाद ही पुल का निर्माण शुरू होगा। नई दीवार बनने के बाद बाहर की दीवार को गिराया जाएगा। मगर गिराने से पहले इस दीवार को नीलाम करना तय हुआ है। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज के अनुसार इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी दीवार की सरकारी कीमत तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed