फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cricketer Rinku Singh may get married in Mumbai

Rinku Singh: मुंबई में हो सकती है रिंकू की शादी, शाहरुख खान विवाह में डांस करने का कर चुके हैं वादा

Mon, 17 Jul 2023 03:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Jul 2023 03:15 AM IST
सार

मां बीना देवी का कहना है कि रिंकू अब बड़ा क्रिकेटर बन गया है, जब भी उससे शादी की बात करती हूं तो वह हर बार मना कर देता है। मुझे लगता है कि उसका शादी समारोह मुंबई में हो सकता है। ऐसे में परिवार के साथ वहां जाना पड़ेगा। आईपीएल में लगातार पांच छक्के लगाने के बाद बालीवुड अभिनेता शाह रुख खान ने भी रिंकू की शादी में नाचने का वादा किया था। 

विज्ञापन
Cricketer Rinku Singh may get married in Mumbai
रिंकू की शादी में शाहरूख ने किया डांस का वादा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने के बाद सिक्सर किंग रिंकू सिंह की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनकी मां बीना देवी का कहना है कि रिंकू अब बड़ा क्रिकेटर बन गया है, जब भी उससे शादी की बात करती हूं तो वह हर बार मना कर देता है। मुझे लगता है कि उसका शादी समारोह मुंबई में हो सकता है। ऐसे में परिवार के साथ वहां जाना पड़ेगा। आईपीएल में लगातार पांच छक्के लगाने के बाद बालीवुड अभिनेता शाह रुख खान ने भी रिंकू की शादी में नाचने का वादा किया था। 

विज्ञापन


रिंकू की शादी पर चर्चा शुरू     
आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हुए अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह ने लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर सनसनी मचा दी थी। इसके बाद वह क्रिकेट जगत का चमकता सितारा बन गए हैं। पिछले दिनों उनका चयन एशियन गेम्स  2023 के लिए भारतीय टीम में किया गया है, जिससे उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है। रिंकू व उनके परिजनों को बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। इसी क्रम में रिंकू की शादी की चर्चाएं हो गई हैं। 
विज्ञापन


अलीगढ़ की जगह मुंबई में होगी शादी
पिता खान चंद व माता बीना देवी के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों से लोग एक ही सवाल पूछते नजर आते हैं कि रिंकू की शादी कब होगी। इस संबंध मां बीना देवी का कहना है कि रिंकू से जब भी शादी की बात करती हूं, वह मना कर देता है। मुझे लगता है कि अलीगढ़ की जगह मुंबई में वैवाहिक कार्यक्रम होगा। अगर ऐसा हुआ तो परिवार के साथ मुंबई जाना पड़ेगा। भाभी आरती का कहना है कि अभी तक मैंने क्रिकेटरों की शादी समारोह सिर्फ टीवी पर ही देखा है, जब रिंकू भैया की शादी होगी तो मैं भी उस समारोह का हिस्सा बनूंगी। मुझे विश्वास है कि भैया की शादी भी टीवी पर दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता शाहरूख खान करेंगे शादी में डांस
अभिनेता शाहरुख खान भी शादी में शामिल होंगे। उन्होंने शादी में नाचने का वादा किया था। बहन नेहा सिंह का कहना है कि वह दिन जल्द आएगा, जिसका इंतजार हम सभी कर रहे हैं। रिंकू भैया जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। भैया कह चुके हैं कि नीली जर्सी के बाद ही शेरवानी पहनेंगे। एशियन गेम्स में भैया जब नीली जर्सी नजर में आएंगे। इसके बाद वह शेरवानी पहनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed