{"_id":"4c848a74071b5a07c60b4bdf5d714cec","slug":"craze-in-bjp-leaders-for-district-and-city-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर और जिलाध्यक्ष पद पर दिग्गजों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर और जिलाध्यक्ष पद पर दिग्गजों की नजर
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। 10 दिसंबर तक महानगर एवं जिलाध्यक्ष पद का चुनाव करा लेना है। इसकी घोषणा के साथ ही अध्यक्ष पद पर नजर गड़ाए नेताओं ने भागदौड़ शुरू कर दी है। सूत्रों पर भरोसा करें तो महानगर एवं जिलाध्यक्ष के चयन में संघ की पसंद का ध्यान रखा जाएगा।
इस बार महानगर एवं जिलाध्यक्ष का पद का चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसका कार्यकाल तीन साल का होता है और इस बार जो अध्यक्ष बनेगा, उसी के नेतृत्व में 2017 में विधान सभा के साथ ही नगर निगम एवं मेयर का भी चुनाव होगा। अभी महानगर अध्यक्ष पद पर डॉ. राजीव अग्रवाल, प्रदीप पेंटर, संजीव राजा, सुबोध स्वीटी, मानव महाजन, अनिल पारासर एवं विवेक सारस्वत आदि के नामों की चर्चा है।
वहीं जिलाध्यक्ष पद पर चौधरी देवराज सिंह, रघुराज सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, शशि सिंह, शल्यराज सिंह, नत्थी सिंह, कुशलपाल सिंह के साथ-साथ उमेश कुमारी एवं मीना कुमारी आदि के नामों की चर्चा है। हालांकि इनमें से अधिकतर लोग अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो मन तो बनाए हैं, लेकिन अभी सामने नहीं आना चाहते।
विज्ञापन
संगठनात्मक चुनाव के लिए कोर कमेटी बनने के बाद नेताओं ने भागदौड़ शुरू कर दी है। सूत्रों पर भरोसा करें तो इस बार महानगर एवं जिलाध्यक्ष पद चुनाव में संघ के पसंद को ध्यान में रखा जाएगा। छह नवंबर को जिले के चुनाव अधिकारी आने वाले है।