{"_id":"662176735030b2e47c0b6824","slug":"crash-of-bike-with-truck-kills-the-young-bike-driver-aligarh-news-c-2-1-gur1003-373530-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Fri, 19 Apr 2024 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:07 AM IST
सार
युवक बाइक से किसी काम के लिए गभाना जाकर वापस आ रहा था। इसी दौरान तहसील तिराहे के पास पीछे से तेज गति से आ रहे है ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दीपक गुप्ता
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
तहसील तिराहे के पास 18 अप्रैल की दोपहर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भीमपुर निवासी मुरारीलाल गुप्ता का 35 वर्षीय बेटा दीपक गुप्ता सोमना रेलवे स्टेशन पर समोसे बेचकर जीवन यापन करता था। 18 अप्रैल की दोपहर बाइक से किसी काम के लिए गभाना जाकर वापस आ रहा था। इसी दौरान तहसील तिराहे के पास पीछे से तेज गति से आ रहे है ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ गया है।
विज्ञापन