फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Covid 19

अलीगढ़ मंडल में कोरोना के मामले शून्य

Wed, 21 Jul 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Covid 19
अलीगढ़ प्रदेश का पहला मंडल बन गया है, जहां कोरोना के सक्रिय केस शून्य हो गए हैं। दिल्ली में आइसोलेट मरीज के स्वस्थ होने के बाद मंडल को यह उपलब्धि हासिल हुई है। संभावित तीसरी लहर के बीच अलीगढ़ मंडल के लिए यह अच्छी खबर आई है। मंडल के अलीगढ़, हाथरस एवं कासगंज जनपद में सक्रिय केस पहले ही शून्य हो गए थे।
विज्ञापन

अलीगढ़ में 3 जुलाई से सक्रिय केस सामने नहीं आए हैं। मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि एटा निवासी मरीज दिल्ली में आइसोलेट था। उसके स्वस्थ होने के बाद मंडल में सक्रिय केस शून्य हो गए हैं। अलीगढ़ प्रदेश का पहला मंडल है, जहां कोरोना के केस शून्य हैं। उन्होंने बताया कि मंडल में एक अप्रैल से अब तक 22773 लोग संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से इस स्थिति में हमलोग पहुंचेे। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी के अतिरिक्त प्रशासन, नगर निगम एवं जनता के सहयोग से ही सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed