{"_id":"60734d478ebc3ec8be556aa7","slug":"covid-19-city-office-news-ali260873331","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पकड़ रहा रफ्तार, हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पकड़ रहा रफ्तार, हो जाएं सावधान
विज्ञापन
उपरकोट बाजार में लोगों की भीड़।
- फोटो : CITY OFFICE
जिले में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। हालात अभी काबू में हैं। यह समय संभल जाने का है। आपकी जरा सी लापरवाही आपके परिवार और परिचितों पर भारी पड़ सकती है। दरअसल, अप्रैल की शुरुआत से ही संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में जिस प्रकार से लोग लापरवाही बरत रहे हैं, वह प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गया है।
पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। बाजारों में क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट दुकानदारों से भीड़ न जुटाने की अपील कर रहे हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अगर जनता का रवैया यही रहा तो जबरन नियम का पालन कराना पड़ेगा। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि जिन जिलों में 500 से अधिक कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीज हैं, उन जिलों में रात्रि कर्फ्यू की व्यवस्था की जाए। जिले में जिस दर से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, उसको देखते हुए जिला प्रशासन चिंतित है।
इधर, आगामी दिनों में नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं। रमजान का माह शुरू होने को है। ऐसे में धार्मिक स्थलों में भीड़ बढ़ने की संभावना है, पिछले वर्ष तो लोगों को घरों में रहकर ही नवरात्र में देवी पूजन करना पड़ा था। सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से जिला प्रशासन एक समय में कितने लोगों को धार्मिक स्थल में प्रवेश करने दिया जाए, इसको लेकर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
दस दिनों में ऐसे बढ़ी संक्रमण की रफ्तार
दिनांक जांच संक्रमित स्वस्थ
1 अप्रैल 3496 18 03
2 अप्रैल 2744 10 00
3 अप्रैल 2741 17 04
4 अप्रैल 2822 20 02
5 अप्रैल 3831 15 06
6 अप्रैल 3417 16 09
7 अप्रैल 2741 17 11
8 अप्रैल 3082 31 10
9 अप्रैल 3177 38 23
10 अप्रैल 3757 55 18