फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cousin brother raped an innocent child

शर्मनाक: तहेरे भाई ने अपनी तीन साल की बहन के साथ किया घिनौना काम, मुकदमा दर्ज, एक हिरासत में

Sat, 24 Aug 2024 05:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 05:43 AM IST
सार

तीन वर्षीय बहन घर के बाहर खेल रही थी। परिजन घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। इस दौरान पड़ोस का ही रिश्ते का तहेरा भाई बच्ची को बहला कर अपने साथ घर में ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Cousin brother raped an innocent child
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। रिश्ते के एक भाई ने अपनी तीन वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और आरोपी उसे बहला कर अपने घर में अंदर ले गया।

विज्ञापन


एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी तीन वर्षीय बेटी 22 अगस्त दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। परिजन घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। इस दौरान पड़ोस का ही रिश्ते का तहेरा भाई बच्ची को बहला कर अपने साथ घर में ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर मां ने जब बच्ची की स्थिति देखी तो दंग रह गई। बच्ची ने इशारे से मां को भाई द्वारा किए गए गलत कार्य के संबंध में बताया।
विज्ञापन


इस संबंध में आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने गालीगलौज करते हुए धमकी दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। इस संबंध में कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां के प्रार्थना पत्र पर आरोपी किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी किशोर रिश्ते के भाई को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed