{"_id":"653bfc5bff2724429e0ac4cb","slug":"court-meeting-for-amu-vice-chancellor-panel-on-6th-november-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: कुलपति पैनल के लिए कोर्ट बैठक 6 नवंबर को, उससे पहले होगी 30 अक्तूबर को ईसी मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: कुलपति पैनल के लिए कोर्ट बैठक 6 नवंबर को, उससे पहले होगी 30 अक्तूबर को ईसी मीटिंग
Sat, 28 Oct 2023 03:38 AM IST
चमन शर्मा
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Oct 2023 03:38 AM IST
सार
एएमयू कुलपति पैनल के लिए पांच नामों पर मुहर कार्यकारी परिषद की बैठक में लगेगी। यह बैठक 30 अक्तूबर को होगी। इनमें सदस्यों की संख्या 28 है। पांचों नामों को छह नवंबर को होने वाली बैठक में रखा जाएगा, जहां तीन नामों पर सहमति बनेगी।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
एएमयू के कुलपति पैनल को लेकर छह नवंबर को कोर्ट सदस्यों की बैठक होगी। लोकसभा, राज्यसभा सदस्यों, पूर्व कुलपतियों और बाहर से आने वाले कोर्ट सदस्यों के ठहरने की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें बैठक की तैयारियों को लेकर मंत्रणा हुई।
विज्ञापन
कुलपति पैनल के लिए पांच नामों पर मुहर कार्यकारी परिषद की बैठक में लगेगी। यह बैठक 30 अक्तूबर को होगी। इनमें सदस्यों की संख्या 28 है। पांचों नामों को छह नवंबर को होने वाली बैठक में रखा जाएगा, जहां तीन नामों पर सहमति बनेगी। कोर्ट सदस्यों की संख्या 100 से ज्यादा है। सभी डीन, सेंटर के निदेशक, डीएसडल्यू, लाइब्रेरियन, रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर, पांच प्रोवोस्ट कोर्ट सदस्य होते हैं। 20 विभागाध्यक्ष वरिष्ठता के आधार, एक कोआर्डिनेटर, सभी कॉलेज के प्राचार्य कोर्ट सदस्य होते हैं।
विज्ञापन
प्रोफेसर 2, एसोसिएट प्रोफसर 3, असिस्टेंट प्रोफेसर 5, गैर शिक्षण कर्मी 5, पूर्व छात्र 25, इंडस्ट्री व वाणिज्य से 10, लोकसभा से छह, राज्यसभा से 4 सदस्य, मुस्लिम सांस्कृतिक व अधिगम से 15, मुस्लिम कॉलेज ओरिएंटल अधिगम से 6, वक्फ बोर्ड से 4 उर्दू भाषा व साहित्य से 2, मुस्लिम शिक्षा व सांस्कृतिक सोसाइटी से 5, छात्र संघ से 4, विभिन्न संकाय से 11 विद्यार्थी कोर्ट सदस्य चुनाव के जरिये चुने जाते हैं। इसके अलावा विजिटर नॉमिनी, चीफ रेक्टर व चांसलर नॉमिनी 1-1 कोर्ट सदस्य होते हैं। डीन का कार्यकाल दो साल का होता है। करीब 40 फीसदी पद रिक्त हैं। बैठक में लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों को एएमयू के गेस्ट हाउस में ठहराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पांच हॉलों में प्रोवोस्ट नियुक्त
एएमयू के सरोजनी नायडू हॉल की प्रोवोस्ट पेरियोडोंटिया एवं सामुदायिक दंत चिकित्सा विभाग की प्रो. अफशां बे, इंदिरा गांधी हॉल की प्रोवोस्ट अर्थशास्त्र अनुभाग, वीमेन्स कॉलेज के प्रो. शौकत हसीन, आफताब हॉल के प्रोवोस्ट भौतिकी विभाग के प्रो. फैयाजुर रहमान, सर शाह सुलेमान हॉल के प्रोवोस्ट इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. रिजवान खान और सर जियाउद्दीन हॉल के प्रोवोस्ट वाणिज्य विभाग एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनवार अहमद होंगे।