फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   country cheapest lock is being built in Aligarh

UP: अलीगढ़ में बन रहा है देश का सबसे सस्ता ताला, एक सिगरेट के दाम से भी कम है कीमत; जीएसटी भी पड़ती है देनी

Sun, 15 Dec 2024 10:35 PM IST
श्याम जी. आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 15 Dec 2024 10:35 PM IST
सार

यह ताला साइज में छोटा और 10 से 15 मिमी मोटा होता है। इसकी कोई गारंटी नहीं मिलती है। इसके बाद सात, आठ से लेकर दस रुपये तक के ताले बहुतायत में बनते हैं। दस रुपये का ताला बड़ी संख्या में बनता है।
 

विज्ञापन
country cheapest lock is being built in Aligarh
ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस कीमत पर आपको एक अच्छा बिस्कुट का पैकेट, बीड़ी, गुटका या सिगरेट तक नहीं मिलती, उस कीमत में अलीगढ़ में ताला मिल जाता है। जी हां, आसानी से यकीन तो नहीं होगा, लेकिन जबरदस्त महंगाई के इस दौर में अलीगढ़ में देश का सबसे सस्ता ताला बन रहा है, जिसकी कीमत लगभग पांच रुपये तक पड़ती है। 

विज्ञापन


यह ताला साइज में छोटा और 10 से 15 मिमी मोटा होता है। इसकी कोई गारंटी नहीं मिलती है। इसके बाद सात, आठ से लेकर दस रुपये तक के ताले बहुतायत में बनते हैं। दस रुपये का ताला बड़ी संख्या में बनता है। इसका प्रयोग फर्नीचर और लोहे की अलमारियों में होता है। पांच से सात रुपये की कीमत वाले इन सस्ते तालों का प्रयोग बैग, ब्रीफकेस, हैंडबैग में होता है। 
विज्ञापन


घर में बनने वाले छोटे-छोटे फर्नीचर में इसका प्रयोग होता है। शहर में ऊपरकोट, ख्वाजा चौक, भुजपुरा से लेकर तालानगरी तक इनका उत्पादन होता है। पांच रुपये के ताले का अगर पक्का बिल चाहिए तो लगभग 90 पैसे जीएसटी देना होता है। इसी तरह से दस रुपये के ताले में 1.80 रुपये जीएसटी देना होता है। ताले पर लगभग 18 फीसदी जीएसटी देय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ में मांग के अनुसार ताला बनाने का रिवाज बहुत पुराना है। यहां पांच से दस रुपये की रेंज में कई ताले बनते हैं। सप्लाई भी होते हैं। उद्यमी मुकेश लिम्का ने बताया कि पांच से दस रुपये के ताले अक्सर दर्जन के अनुसार बेचे जाते हैं। ग्राहक की मांग के अनुसार इनको बनाया जाता है। अभी भी ऑर्डर आते हैं। अलीगढ़ मेटल मर्चेंट एसोसिएशन संजय वार्ष्णेय ने बताया कि लोहे के दामों में बीते कुछ महीनों में बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं हुआ है। ऐसे में ताला उद्योग को राहत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed