{"_id":"665d020a63cc59f9de00cd16","slug":"counting-of-votes-tomorrow-amid-tight-security-every-activity-will-be-monitored-aligarh-news-c-2-ali1009-404404-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कल, हर गतिविधि पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कल, हर गतिविधि पर रहेगी नजर
विज्ञापन
धनीपुर मतगणना स्थल का निरीक्षण करते एसएसपी संजीव सुमन, डीएम विशाख जी। संवाद
- फोटो : samavd
हेडिंग -
कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कल, हर गतिविधि पर रहेगी नजर
सब हेड - फोटो
-अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगा पुलिस-प्रशासन
-शहर में सेक्टर व्यवस्था होगी लागू, विजयी प्रत्याशी नहीं निकाल सकेंगे जुलूस
मतगणना में ड्यूटी-
-ईवीएम में पड़े मतों की गणना के लिए 133 पार्टियां, वीवीपैट पर्चियों की गणना के लिए 10 और पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 15 पार्टियां तैयार की गईं हैं। प्रत्येक पार्टी में एक माइक्रो आब्जर्वर, एक काउंटिंग सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रखा गया हैं। पोस्टल बैलट और वीवीपैट में दो-दो सहायक तैनात रहेंगे।
-मतगणना कार्मिकों और एजेंट को गर्मी से बचाने के लिए मतगणना स्थल की हर टेबल पर पंखा, कूलर और ठंडे पेयजल की व्यवस्था होगी। सुबह नाश्ता, दोपहर में खाना मिलेगा।
--
चुनाव एक नजर में
-अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या - 19,97234
-10,62,470 पुरुष मतदाताओं में 621268 ने किया मतदान
-9,34,652 महिला मतदाताओं में 515752 ने किया मतदान
-थर्ड जेंडर 112 में से 31 ने किया मतदान
-मतदान के अनुसार बरौली पहले, शहर दूसरे, कोल तीसरे, खैर चौथे और अतरौली पांचवें नंबर पर रही
-वर्ष 2014 में 59.38 फीसदी मतदान
-वर्ष 2019 में 61.64 फीसदी मतदान
-वर्ष 2024 में 56.62 फीसदी मतदान
-2019 से करीब 5.02 फीसदी कम रहा मतदान
-- --
अलीगढ़ में मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
खैर 215011, 187865, 24, 402900
बरौली 204537, 180866, 14, 385417
अतरौली 213256, 185082, 05, 398343
कोल 214150, 190195, 29, 404374
शहर 209033, 184258, 41, 393332
--
विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत
खैर 55.39
बरौली 58.40
अतरौली 54.55
कोल 57..35
शहर 57.49
-- -- -- -- -
लोकसभा चुनाव में अलीगढ़ व हाथरस संसदीय क्षेत्र में इस बार कौन सांसद बनेगा ? इसका जवाब मंगलवार को धनीपुर मंडी में मिलेगा। यहां सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सोमवार देर शाम तक इसको अंतिम रूप दे दिया जाएगा। ईवीएम में पड़े मतों की गणना के लिए 133 पार्टियां, वीवीपैट पर्चियों की गणना के लिए 10 और पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 15 पार्टियां तैयार की गईं हैं। प्रत्येक पार्टी में एक माइक्रो आब्जर्वर, एक काउंटिंग सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रखा गया हैं। पोस्टल बैलट और वीवीपैट में दो-दो सहायक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
मतगणना के दिन पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। धनीपुर मंडी पर दो हजार से अधिक पुलिस कर्मी, पीएसी, आरएएफ, फायर बिग्रेड की तैनाती रहेगी। लैपर्ड, यूपी पीआरवी 112, मोबाइल, क्यूआरटी भी सक्रिय रहेंगी। जिले भर में पैनी नजर रखी जाएगी ताकि कोई भी किसी प्रकार की अफवाह फैलाकर माहौल खराब न कर पाए। इसके लिए सेक्टर व्यवस्था लागू करते हुए पुलिस फोर्स एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। जो महानगर के साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के बड़े कस्बों में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखेंगे। अधिकारियों ने अपील की है कि चुनाव में परिणाम चाहें भले ही कुछ भी रहें, लोग कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखें।
डीएम विशाख जी एवं एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धनीपुर मंडी में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना के दौरान बिना पास के किसी को भी मतगणना स्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा कर्मियों की चेकिंग के बाद ही उन्हें आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। किसी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ, नशे की वस्तुओं, डिजीटल डिवाइस, मोबाइल फोन आदि को ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशियों, मुख्य चुनाव अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ताओं को वैद्य अनुमति पास दिखाने के बाद ही मतगणना कक्ष में जाने की अनुमति है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रत्याशी एवं समर्थक किसी तरह का जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। जिले में सेक्टर व्यवस्था लागू है। संबंधित थानेदार अपने-अपने इलाकों में भ्रमणशील रहकर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेंगे।
-- -
महिलाओं से आगे रहे पुरुष मतदाता
अलीगढ़। अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में 58.47 फीसदी पुरुषों ने मतदान कर महिलाओं को पीछे छोड़ा है, महिलाओं ने 55.18 फीसदी मतदान किया, जो पुरुषों से लगभग तीन फीसदी कम है। विधानसभावार देखें तो शहर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 60.69 फीसदी पुरुषों और 53.65 महिलाओं ने मतदान किया। बरौली क्षेत्र के 59.88 फीसदी पुरुष और 57.12 महिलाओं ने मतदान किया है। अतरौली में सबसे कम 55.37 फीसदी पुरुषों व 55.03 महिलाओं ने मतदान किया। खैर में 56.83 फीसदी पुरुषों व 54.61 फीसदी महिलाओं ने मत दिया। कोल विधानसभा के 59.43 प्रतिशत पुरुषों व 55.53 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।