फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona virus spread of electricty department

विद्युत विभाग के कर्मचारियों में फैला कोरोना संक्रमण, भय का माहौल

Thu, 10 Sep 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Corona virus spread of electricty department
कासिमपुर तेहरा मोड़ उपकेंद्र पर तैनात 40 वर्षीय जूनियर इंजीनियर की कोरोना वायरस से मौत एवं जिले में करीब 25 से अधिक कर्मचारियों के संक्रमित होने से बिजली विभाग में भय का माहौल है। रावणटीला बिजली घर के छह कर्मचारियों के संक्रमित होने से वहां परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

तेहरा मोड़ उपकेंद्र पर तैनात जूनियर इंजीनियर की मौत के बाद बिजली विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। जेई की उम्र 40 वर्ष थी। मंगलवार को रावण टीला बिजली घर के छह कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। पूर्व में जेई सहित तीन लोग संक्रमित हो चुके हैं, जो कि क्वारंटीन हैं। इस बिजली घर पर ही अब तक नौ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इससे वहां राजस्व वसूली से लेकर समस्याओं के निष्पादन में भी व्यवधान शुरू हो गया है। दो सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएचओ) के संक्रमित होने के बाद एक एसएचओ पर पूरी जिम्मेदारी आ गई है। वह 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में जिस जेई को जिम्मेदारी दी गई है, वह तीन जगह का कार्य देख रहे हैं। मंगलवार को ही धनीपुर बिजली घर के तीन लोग संक्रमित मिले थे। ग्रामीण क्षेत्र में खैर डिविजन में अब तक 10 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। लाल डिग्गी स्थित कार्यालय में भी दो लोग संक्रमित हुए हैं। विभाग में हर तरफ कोरोना वायरस संक्रमण की चर्चा है। अधिकारी कर्मचारियों को सुरक्षा का ध्यान रखते हुए काम करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ई. राघवेंद्र ने बताया कि तेहरा मोड़ पर तैनात जेई की मौत से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। कर्मचारियों को मास्क, दो गज की दूरी एवं बार-बार हाथ धोते रहने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed