फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Virus

जिले की सीमा पर कोरोना जांच की तैयारी

Tue, 16 Mar 2021 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus
जिले की सीमा पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश से पहले कोरोना टेस्ट की व्यवस्था जिला प्रशासन फिर से करने जा रहा है। रोडवेज बसों, निजी वाहनों से बाहरी जिलों या प्रदेश से आने वाले लोगों की जांच सीमा पर ही होगी। एलटी टीमों के साथ पुलिस भी तैनात की जाएगी, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी, उनको ही जिले में प्रवेश मिलेगा। संक्रमित व्यक्ति को कोविड अस्पताल भेज दिया जाएगा। बुधवार तक यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के मुताबिक जिले की सीमा पर कोरोना टेस्ट सिर्फ उन व्यक्तियों का होगा, जो अलीगढ़ के रहने वाले हैं या अपने किसी रिश्तेदार के घर यहां आ रहे होंगे। जिले से होकर किसी अन्य जनपद को जाने वाले व्यक्तियों की जांच नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि अगर चेकिंग के दौरान कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है और वह अलीगढ़ का रहने वाला है, तभी उसे अलीगढ़ के सरकारी कोविड अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जाएगा। अगर, संक्रमित व्यक्ति किसी अन्य जिले या राज्य का है तो उसे वापस उसके गृह जनपद भेज दिया जाएगा। साथ ही वहां के जिला प्रशासन को उसके विषय में अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

आगामी दिनों में दिल्ली से आने वालों की गभाना, दिल्ली व हरियाणा से आने वालों की खेरेश्वर चौराहा, एटा जिले से आने वालों की गोपी, कासगंज से आने वालों की गंगीरी, हाथरस-आगरा से आने वालों की मडराक, मथुरा से आने वालों की इगलास व बुलंदशहर से आने वाले लोगों की अतरौली बार्डर पर कोविड जांच की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल इसकी रूपरेखा तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed