{"_id":"5e6151348ebc3ec759017c4b","slug":"corona-virus-aligarh-news-ali2284594181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखने की हिदायत
विज्ञापन
कोरोना वायरस के डर से मास्क लगाकर स्कूल जातीं छात्रा।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के राहत आयुक्त संजय गोयल ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना वायरस को लेकर सक्रियता से काम करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखने की हिदायत दी है। साथ ही कोरोना वायरस की स्थिति में उससे निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी हासिल की।
लखनऊ से अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जनपद में उपलब्ध संसाधनों का ब्योरा लिया। यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। जनता के बीच जन जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। राहत आयुक्त ने पंफलेट तैयार कर जनता के बीच वितरित कराने एवं कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया है। गले मिलने और हाथ मिलाने से परहेज करने तथा खांसी, जुकाम व बुखार आदि के मरीजों को भीड़ से दूर रखने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. गीता प्रधान ने बताया कि वीडियो कांफ्रेसिंग में कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी दी गई।
जेल में हाई अलर्ट, मरीजों की नियमित कराई जा रही स्क्रीनिंग
अलीगढ़ जेल में करीब 3500 बंदी है। एक बैरक में 100 से 200 कैदी रहते हैं। जेल प्रशासन सतर्क हो गया है। मरीजों की नियमित स्क्रीनिंग कराई जा रही है। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि कुछ बंदी ऐेसे है, जिनकी दूसरी बीमारियों का उपचार लखनऊ में चल रहा है। बाहर से आने वाले मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्थ एडवाइजरी जारी
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सीएमओ को जनपद में कोरोना वायरस से बचाव हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम सातों दिन 24 घंटे कार्य करेगा। इसमें डॉक्टर की तैनाती होगी। उन्होंने कंट्रोल रूम से संबंधित मोबाइल नंबर जारी किए हैं। उन्होंने हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की है।
कोरोना वायरस से संबंधित केस के लिए करें फोन :::
- डॉ. एससी गुप्ता, संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी, मोबाइल नंबर 9411803254
- डॉ. पीके शर्मा, एसीएमओ, नोडल अधिकारी, मोबाइल नंबर 9761220777
- डॉ. एम सोईब, मोबाइल नंबर 9696360502
- डीएम वार रूम मोबाइल नंबर - 9457296582, 7017469606, 6397761438