फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   corona vaccine second dose given to volunteers

वालंटियर्स को दी गई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

Wed, 30 Dec 2020 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine second dose given to volunteers
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के क्रम में वॉलिंटियर्स को दूसरी डोज दे दी गई है। अब तक वैक्सीन का ट्रायल पूरी तरह उम्मीदों के मुताबिक रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि जनवरी में ट्रायल के परिणाम इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ रिसर्च को भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन

हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक कोवैक्सीन नाम से वैक्सीन का निर्माण कर रही है। पिछले महीने 14 नवंबर से वैक्सीन के ट्रायल का काम शुरू हुआ था। सबसे पहले वालंटियर के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू हुआ। एक हजार वॉलिंटियर्स पर वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान डॉक्टरों की एक टीम डोज देने के बाद वॉलिंटियर की स्थिति की निगरानी कर रही है। इसी क्रम में अब दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल डॉक्टर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि अब तक ट्रायल में जो भी सामने आया है, वह उम्मीद के मुताबिक रहा है। कोशिश है कि ट्रायल पूरा होने के बाद जनवरी में इसकी रिपोर्ट संबंधित संस्था तक पहुंचा दी जाए। जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक दो लाख से अधिक कोरोना वायरस के सैंपल की जांच हो चुकी है। यहां पर वैक्सीन के ट्रायल से पहले प्लाज्मा थेरेपी की भी शुरुआत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed