फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona : Vaccination of children of 5-12 years will start soon

कोविड : 5-12 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण जल्द होगा शुरू

Tue, 24 May 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Corona : Vaccination of children of 5-12 years will start soon
कोविड रोधी टीकाकरण के मामले में अलीगढ़ जिला बेहतर स्थिति में पहुंच रहा है। जिले में 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकारण जल्द शुरू करने की तैयारी है। इससे पहले 18 से अधिक आयु वर्ग वाले में टीकाकरण शत प्रतिशत होने का दावा किया जा रहा है। 18 वर्ष आयु वर्ग में लक्ष्य के करीब पहुंचने का दावा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी ने बताया कि किशोर उम्र वालों में रुचि की कमी है, उनको लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके माथुर ने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में लक्ष्य 89 फीसदी पूरा हो गया है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में भी लक्ष्य 69 फीसदी के करीब है। अब स्वास्थ्य विभाग पांच से 12 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया 18 वर्ष से अधिक के लोगों का 101 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। डीआईओ ने बताया की जिले में बूस्टर डोज का आंकड़ा अब तक 101 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

ये है स्थिति
12 से 14 वर्ष तक के किशोरों को प्रथम डोज 1.55 लाख लक्ष्य के सापेक्ष 1.08 लाख (69.76 प्रतिशत) लग चुकी है। द्वितीय डोज 59 हजार 693 ने लगवाई है। 15 से 17 वर्ष तक के किशोरों को प्रथम डोज 2.57 लाख में से 2.30 लाख (90 प्रतिशत) लग चुकी है, जबकि द्वितीय डोज 1.92 लाख ने लगवाई है। 18 से 44 आयु वर्ग में 18,34,902 लक्ष्य के सापेक्ष 18.95 लाख को प्रथम और 15.65 लाख को दूसरी डोज लगाई गई है। 45 से 59 आयु वर्ग के 5,32,411 लक्ष्य के सापेक्ष 5.23 लाख लोगों को पहला टीका लगा है। 60 वर्ष आयु वर्ग के 3,45,002 के मुकाबले 2.93 लाख को पहली और 2.63 लाख को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed