फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona positive in Aligarh

अलीगढ़ के उस्मानापड़ा में दो और कोरोना पॉजिटिव, अब संक्रमित हुए चार

Thu, 23 Apr 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Corona positive in Aligarh
जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जिले में पहली हुई मौत का शिकार हुए उस्मानापड़ा के मरीज के बेटे और दूसरी बेटी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार दोपहर को जेएन मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट के बाद इनको कोरोना पॉजिटिव कंफर्म हुआ है। इस तरह अब जिले में कंफर्म संक्रमितों की संख्या चार पहुंच गई है और पांचवें की मौत हो चुकी है। इस तरह साफ है कि जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। इधर, दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें हरदुआगंज क्वारंटीन सेंटर में भरती करा दिया गया है।
विज्ञापन

19 अप्रैल को कोरोना संक्रमण से ग्रसित 2 मरीज सामने आए थे। इनमें से उस्मानापाड़ा के 55 वर्षीय मरीज का इलाज शाह जमाल स्थित अल शिफा अस्पताल में चला था और जेएन मेडिकल कॉलेज के निलंबित चल रहे डॉ.अंजुम मिर्जा चुग़ताई इनका इलाज कर रहे थे। आरोप है कि कोरोना पॉजिटिव उस्मान पाड़ा के मरीज की तबीयत ज्यादा ही बिगड़ने लगी तो उसको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। आरोप है कि डॉ. चुगताई ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर मेराजुद्दीन को बिना किसी जांच के ही सामान्य वार्ड में भर्ती करने की स्थिति बनाई । यह भी कहा जा रहा है कि डॉ. चुगताई इस बात को जानते थे कि वह कोरना से संक्रमित है। हालांकि डॉ. चुगताई इस बात से इनकार करते हैं। इधर, इस मरीज को कोरोना पॉजिटिव कंफर्म होने के बाद उसके पूरे परिवार को क्वारंटीन में भेज दिया गया था।
विज्ञापन

परिवार के सभी सदस्यों की सैंपलिंग कराई गई थी, जिनमें से बहनोई को मंगलवार को ही कोरोना पॉजिटिव बता दिया गया था। हालांकि छोटे बेटी को रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव बताया था, मगर फाइनल टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। अब बुधवार को परिवार के 11 सदस्यों की रिपोर्ट आई है, जिसमें से दूसरी 22 वर्षीय बेटी व 18 वर्षीय बेटे को जेएन मेडिकल कॉलेज ने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके शर्मा कहते हैं इनको पहले रैपिड किट से जांच की गई थी, जिसमें नेगेटिव बताया गया था, लेकिन बाद में फाइनल जांच मेडिकल कॉलेज में उसके कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पर विशेष नजर रखे हुए हैं। इनके स्वास्थ्य की लगातार जांच की जा रही है। इसके अलावा जेएन मेडिकल कॉलेज में एक अन्य महिला भरती है, जिसका इलाज चल रहा है और उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि शहर में इस तरह पिछले तीन दिन में अब तक पांच मरीज कन्फर्म हुए हैं, जिनमें एक की मौत हो चुकी है और चार का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जेएन मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण से मृत मरीज की बेटी व बेटे को पॉजिटिव कन्फर्म किया गया है। उन्हें हरदुआगंज के लेवल-1 अस्पताल में क्वारंटीन कराकर इलाज कराया जा रहा है। इस तरह जिले में अब चार कन्फर्म मरीज इलाज पा रहे हैं। पांचवें की मौत हो चुकी है। बाकी सभी कार्यवाही भी जारी हैं।
-अनुनय झा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed