फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona fighter

कोरोना से सीधी जंग लड़ रहे नगर निगम के सैनी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Corona fighter
रमेशचंद्र सैनी - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। नगर निगम के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रमेश चंद्र सैनी अपनी टीम के साथ कोरोना वायरस से सीधी जंग लड़ रहे हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिलने के बाद पूरे एरिया में खलबली मच गई है। यह एरिया वार्ड 32 के अंतर्गत आता है जो सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रमेश चंद्र सैनी के अधीन है। संक्रमित मरीज मिलने के बाद रमेश चंद सैनी अपनी टीम के साथ मैदान में डटे हैं। एक किलोमीटर का एरिया सील कर हर गली मोहल्ले को सैनिटाइज किया जा रहा है। युद्ध स्तर पर सफाई का कार्य चल रहा है। नालियों को साफ कर रसायन का छिड़काव किया जा रहा है। रमेश चंद सैनी सुबह 7:30 बजे घर से निकल जाते हैं। लौटना कब है उन्हें पता नहीं होता। पूरा दिन हाट स्पाट फैज मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में गुजर जाता है। वह कहते हैं कि देश संकट की दौर से गुजर रहा है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल से लेकर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मचारी जान हथेली पर लेकर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में जुटे हैं। इसके लिए साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन सबसे जरूरी है। वह कहते हैं कि जब से लॉक डाउन हुआ है, घर तो जाता हूं लेकिन परिजनों से दूर ही रहता हूं। अभी डरने का नहीं कोरोना से लड़ने का वक्त है। इस लड़ाई में सावधानी सबसे जरूरी है। नागरिकों का भरपूर सहयोग और प्यार मिल रहा है। हम सब लोग मिलकर इस जंग को जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed