फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Convicted Prisoner died of illness

सजायाफ्ता कैदी की बीमारी से मौत

Mon, 07 Oct 2019 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Convicted Prisoner died of illness
बंदी राकेश का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
हत्या के प्रयास के मुकदमे जिला कारागार में सजा काट रहे एक बीमार बंदी की उपचार के दौरान शनिवार रात जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस ने परिवारीजनों की मांग पर विसरा संरक्षित कर एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को भेज दिया है।
विज्ञापन

राकेश वाल्मीकि (28) पुत्र गनी वाल्मीकि निवासी बरका, खैर हत्या के प्रयास के मुकदमे में जेल में सात साल कारावास की सजा काट रहा था। जेल प्रशासन के अनुसार शनिवार रात को उसकी अचानक से तबियत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मृतक के भाई सुरेश के अनुसार गुरुवार को वह राकेश से गुरुवार को मिलाई करने जेल आए थे। उस दिन वह सामान्य था। शनिवार को अचानक से फोन आया और भाई की हालत बिगड़ने के संबंध में जानकारी दी गई। परिवारीजन जेल आ ही रहे थे। इसी बीच जेल प्रशासन ने भाई की मौत की सूचना दे दी। सुरेश हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक आलोक सिंह के मुताबिक राकेश 17 सितंबर 2018 को कोर्ट से सजा पाने के बाद से जेल में था। कई दिन से बीमार था। रात तबियत बिगड़ने पर उसे मेडिकल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। उसकी बीमारी से मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है। परिवारीजनों की मांग पर विसरा संरक्षित कर एफएसएल को जांच के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed