फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Conversion is not the solution to any fight

धर्म परिवर्तन किसी लड़ाई का हल नहीं

Fri, 23 Oct 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Conversion is not the solution to any fight
बिल्लू चौहान - फोटो : CITY OFFICE
हाथरस कांड के विरोध में गाजियाबाद में वाल्मीकि समाज द्वारा धर्म परिवर्तित कर बौद्ध धर्म अपनाने की घटना पर यहां वाल्मीकि समाज की तीखी प्रतिक्रिया आई है। समाज के प्रमुख नेताओं ने कहा है कि यह वैसे लोगों का निजी निर्णय है। मगर इस पर हाथरस कांड से जोड़कर निर्णय लेना गलत है। इस तरह का कदम किसी लड़ाई का हल नहीं हो सकता। हक के लिए लड़ना तो समझ में आता है। मगर धर्म परिवर्तन गलत है। हमें कानून पर भरोसा है।
विज्ञापन

- हम जिस जाति से हैं, उसी जाति में रहकर अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ लड़ेंगे। कहने को हम किसी धर्म में चले जाएं, मगर कहलाए वाल्मीकि ही जाएंगे। हमारे मोहल्ले व परिवार के तमाम लोगों ने ईसाई धर्म अपनाया है। मगर लोग आज भी उन्हें वाल्मीकि ईसाई कहते हैं। जाति या धर्म परिवर्तन से कोई लड़ाई नहीं लड़ी जाती। हां, हाथरस कांड को लेकर जो हुआ है, उसमें इतना जरूर कहूंगा कि हिंदू होकर भी हमें हिंदू सरकार में उत्पीड़न झेलना पड़ा। न्याय के लिए लड़ना पड़ा। सवर्ण सपोर्ट नहीं करते। कभी मंदिर में जाने पर पीटा जाता है तो कभी नलकूप पर जाने पर पीटा जाता है। सरकार ऐसी घटनाओं पर रोक लगाए तो कोई अपना धर्म क्यों परिवर्तित करेगा। मगर मैं गाजियाबाद के लोगों से कहना चाहूंगा कि उन्होंने गलत किया है। अलीगढ़ में कोई ऐसा करेगा तो मैं उन्हें समझाऊंगा और मनाऊंगा।
विज्ञापन

- श्यौराज जीवन, राष्ट्रीय सफाई आयोग के पूर्व सदस्य
-गाजियाबाद में क्यों हुआ, इस पर तो टिप्पणी नहीं कर सकता। मगर अलीगढ़ में न तो ऐसा है और न होने देंगे। हमारी संविधान और सरकार में आस्था है। हमें कानून पर पूरा भरोसा है। हमने लोकतंत्र में अपनी बात हाथरस कांड को लेकर रखी। वो अलग बात है कि सरकार माने या न माने। हमें कष्ट इस बात का है कि हम कहलाते हिंदू हैं, मगर हमें उस दर्जे के साथ इस हिंदू सरकार में न्याय नहीं मिलता है। इसके लिए ही हाथरस कांड में हमने अपनी लड़ाई लड़ी और जरूरत हुई तो आगे भी लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिल्लू चौहान, प्रदेश महामंत्री सफाई मजदूर संघ
- गाजियाबाद के लोगों की अपनी आस्था है। वो कोई निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। धर्म परिवर्तन पर कहीं कोई पाबंदी नहीं है। मगर हमारे यहां ऐसा कुछ नहीं है। न हमारी जानकारी में है। रहा सवाल हाथरस कांड को लेकर उनके निर्णय का तो सरकार से हमने जो मांग की, सरकार ने हमारी हर मांग मानी है। अब हमें सीबीआई जांच व न्यायालय पर भरोसा है। जो भी जांच में सामने आएगा, उसके अनुसार न्यायालय अपना फैसला सुनाएगा।

- प्रदीप भंडारी, अध्यक्ष नगर सफाई मजदूर संघ
खुफिया तंत्र जुटा रहा इनपुट
गाजियाबाद में जो कुछ हुआ है, कहीं ऐसा यहां तो नहीं होने की अंदरखाने तैयारी चल रही। इसे लेकर खुफिया तंत्र यहां इनपुट जुटा रहा है। इसे लेकर लगातार टीमें मोहल्लों में टोह लेती फिर रही हैं।

प्रदीप भंडारी।

प्रदीप भंडारी।- फोटो : CITY OFFICE

श्योराज जीवन

श्योराज जीवन- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed