फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   controversy of two groups in Aligarh of uttar pradesh

अलीगढ़ में युवती से छेड़छाड़ के बाद दो गुटों में विवाद, पथराव और फायरिंग, इलाके में तनाव

Thu, 08 Nov 2018 02:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 08 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
controversy of two groups in Aligarh of uttar pradesh
अलगीढ़ में छेड़छाड़ के बाद विवाद - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दिवाली की रात को बड़ा विवाद हो गया। एक युवती से छेड़छाड़ के बाद दो गुट भिड़ गए। इलाके में पथराव और फायरिंग  हुई। 
विज्ञापन


घटना गांधीनगर थाना इलाके में हुई। शहर के बीचों-बीच आगरा रोड पर शीशिया पाड़ा में मानिक चौक पुलिया पर इस विवाद की शुरुआत हुई। दिवाली की रात एक युवती किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान वहां खड़े दर्जनभर युवकों में से किसी ने उसपर अश्लील कमेंट कर दिया।

controversy of two groups in Aligarh of uttar pradesh
मौके पर पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद युवती ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता चला गया। 
कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया। इसके बाद फायरिंग भी हुई। विवाद में कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

controversy of two groups in Aligarh of uttar pradesh
लोगों को समझाती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्ष के लोग शांत हुए। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर एसएसपी समेत पूरा अमला मौजूद है। 
विज्ञापन

controversy of two groups in Aligarh of uttar pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एएसपी अजय सहानी के मुताबिक, एक लड़की पर कमेंट को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed