फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Controversy arose over Rasiya Dangal program

Aligarh News: रसिया दंगल कार्यक्रम पर हुआ विवाद खड़ा, विभिन्न मुस्लिम संस्थाओं ने जताई आपत्ति

Fri, 04 Oct 2024 03:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 03:40 PM IST
सार

बजरंगबल ने महानगर अध्यक्ष ठा. संजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें देहलीगेट चौराहे पर हुए परंपरागत रसिया दंगल को लेकर उलेमा हिंद संगठन द्वारा डीएम को रसिया दंगल बंद कराने अन्यथा सड़कों पर नमाज पढ़ने की इजाजत देने की निंदा की।

विज्ञापन
Controversy arose over Rasiya Dangal program
ज्ञापन देते सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हामिद धोसी,बसपा पूर्व महापौर मो फुरखान,सलमान शाहिद - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के देहलीगेट चौराहे पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती द्वारा 2 अक्टूबर रात रसिया दंगल आयोजित कराने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। विभिन्न मुस्लिम संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस आयोजन पर आपत्ति जताई। आरोप लगाया कि रसिया दंगल के चलते देहलीगेट चौराहे पर जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। इसे लेकर डीएम विशाख जी. को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


मुस्लिम संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि कोई भी आयोजन सड़क रोक कर नहीं होगा तो रसिया दंगल क्यों हुआ ? अगर ऐसे आयोजन हो रहे हैं तो पांच मिनट की ईद की नमाज में क्या तकलीफ है..? जो साल में एक बार ही होती है। उन्होंने इसे लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। डीएम ने जांच कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


इस मौके पर बसपा नेता व पूर्व मेयर मोहम्मद फुरकान, बसपा नेता सलमान शाहिद, जमाते उलेमा हिंद के महानगर अध्यक्ष मुफ्ती अकबर कासमी, सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, उमेर खान, आमिर इलू, हाजी चिराग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान शाहिद ने कहा कि पूर्व महापौर सरकार के आदेश के विरुद्ध रोड जाम कर रसिया दंगल का आयोजन कर शहर का माहौल खराब करना चाहती हैं। कांग्रेस नेता आगा युनुस ने कहा कि देहलीगेट चौराहा की सड़क जाम कर रसिया दंगल कर पूर्व मेयर व भाजपा नेताओं ने खुलेआम नियम कानून की धज्जियां उड़ाई हैं। आखिर पुलिस-प्रशासन ने कार्यक्रम सड़क पर क्यों होने दिया। पुलिस -प्रशासन का दोहरा मापदंड सामने आ गया है। आयोजकों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

बजरंग बल आया आयोजन के समर्थन में
बजरंगबल ने 3 अक्टूबर को महानगर अध्यक्ष ठा. संजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें दो अक्तूबर को देहलीगेट चौराहे पर हुए परंपरागत रसिया दंगल को लेकर उलेमा हिंद संगठन द्वारा डीएम को रसिया दंगल बंद कराने अन्यथा सड़कों पर नमाज पढ़ने की इजाजत देने की निंदा की। संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि रसिया दंगल ब्रज क्षेत्र में गायकी की एक प्राचीन लोक परंपरा है। यह धार्मिक कार्यक्रम नहीं है, किसी धर्म या संप्रदाय से जुड़ा नहीं है। वर्ष में केवल एक बार आयोजन होता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू त्योहारों से पूर्व सांप्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed