{"_id":"69d78e8cd88165678a08b43f","slug":"construction-of-roads-and-culverts-in-aligarh-division-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: चुनावी वर्ष में अलीगढ़ मंडल पर बरसेगा धन, 17 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगी सड़कें और पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: चुनावी वर्ष में अलीगढ़ मंडल पर बरसेगा धन, 17 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगी सड़कें और पुलिया
Thu, 09 Apr 2026 05:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:14 PM IST
सार
अलीगढ़ मंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगभग आठ से 10 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए गए हैं। नए वित्तीय वर्ष में इन विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित विधायकों से मिलने वाले प्रस्तावों का इंतजार है। इन पर शासन स्तर पर विचार विमर्श के बाद धनराशि आवंटन का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
खराब सड़क
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी वर्ष 2026-2027 में अलीगढ़ मंडल में सड़क-पुलिया बनाने एवं उनकी मरम्मत करने के लिए धनवर्षा होगी। मंडल के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 करोड़ रुपये से सड़कें और पुलिया बनाई जाएंगी। लगभग 170 करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे। इसके साथ ही लगभग 1500 करोड़ रुपये से पीडब्ल्यूडी मंडल में अन्य विकास कार्य पूरे कराएगा। बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1400 करोड़ रुपये से 1164 सड़कें और पुलिया बनाई गई हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले में इगलास, बरौली, खैर, अतरौली, छर्रा, शहर और कोल सात विधानसभा क्षेत्र हैं। एटा जनपद में अलीगंज, एटा, मारहरा और जलेसर को मिला कर चार विधानसभा क्षेत्र हैं। कासगंज में अमांपुर, पटियाली और कासगंज सहित तीन विधानसक्षा क्षेत्र हैं। हाथरस जिले में हाथरस सदर, सादाबाद और सिकंदराराऊ तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। इस तरह से मंडल में कुल 17 विधानसभा क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
बीते वित्तीय वर्ष इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगभग आठ से 10 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए गए हैं। नए वित्तीय वर्ष में इन विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित विधायकों से मिलने वाले प्रस्तावों का इंतजार है। इन पर शासन स्तर पर विचार विमर्श के बाद धनराशि आवंटन का कार्य शुरू होगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग का लक्ष्य है कि इस बार काम तेजी से शुरू कर दिए जाएं, ताकि समय से उनको पूरा किया जा सके, क्योंकि वित्तीय वर्ष 2026-27 की समाप्ति के इर्द-गिर्द ही विधानसभा 2027 का चुनाव होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2025-26 में अलीगढ़ मंडल में 1400 करोड़ रुपये की धनराशि से लगभग 1164 काम पूरे किए गए हैं। इसमें सड़कों और पुलिया सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। हरेक विधानसभा क्षेत्र में तकरीबन 8-10 करोड़ रुपये के काम पूरे हुए हैं। इस वित्तीय वर्ष में हरेक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाना प्रस्तावित है। अब शासन से निर्देश मिलते ही यह विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।-प्रभात कुमार चौधरी, एसई, पीडब्ल्यूडी, अलीगढ़ मंडल।