फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congressmen took out the dead body of the effigy of the state government

कांग्रेसियों ने निकाली प्रदेश सरकार के पुतले की शव यात्रा

Fri, 24 Jul 2020 08:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out the dead body of the effigy of the state government
प्रदेश सरकार के पुतले की शव यात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से असंतोष व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को रेलवे रोड पर जिला कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के पुतले की शव यात्रा निकाल कर रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के पुतले की अर्थी को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से माल गोदाम तिराहे तक ले जाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगाए। चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था सहित हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। एक ओर अपराधी सर उठा रहे हैं, वही महामारी पर नियंत्रण पाने में सरकार पूरी तरह अक्षम साबित हुई है। प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां ठप पड़ गई हैं। विकास कार्य रुक गए हैं। जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि महामारी फैलने के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं सिकुड़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर ठाकुर विनोद सिंह, अमित शर्मा, समसुल खान, सोमवीर सिंह, शेरपाल सविता, अनीता करौतिया, कमलेश, अवधेश उपाध्याय, बादाम सिंह, अनवर खां, डा. शमीम अहमद, अनवर अकील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed