फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congressmen protested and demanded the resignation of Home Minister Amit Shah

Aligarh: कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर गृहमंत्री का मांगा इस्तीफा, भाजपा को बताया मनुवादी

Sun, 22 Dec 2024 12:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 12:39 PM IST
सार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि ये बहुत ही खेद का विषय है। गृहमंत्री अमित शाह ही नहीं पूरी भाजपा मनुवादी मानसिकता से ग्रसित है। भाजपा ने कभी भी न तो बाबा साहब को स्वीकार किया और न ही दलित समाज को स्वीकार किया I

विज्ञापन
Congressmen protested and demanded the resignation of Home Minister Amit Shah
कलक्ट्रेट के बाहर अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ प्रति अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने 21 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के डूंगर सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसीएम को सौंपा।

विज्ञापन


कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह अपने अभद्र व्यवहार के लिए मांग इस्तीफ़ा दें I हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि ये बहुत ही खेद का विषय है। गृहमंत्री अमित शाह ही नहीं पूरी भाजपा मनुवादी मानसिकता से ग्रसित है। भाजपा ने कभी भी न तो बाबा साहब को स्वीकार किया और न ही दलित समाज को स्वीकार किया I डूंगर सिंह ने कहा कि बाबा साहब हमारे आदर्श हैं और उनका अपमान हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते I 
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव रूही ज़ुबैरी, जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, गया प्रसाद गिर्राज, शाहिद खान, गोपाल मिश्रा, अमजद हुसैन, शाहिद कुरैशी, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, यामीन खान मेव, बाबू खान, अब्दुल समद, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed