फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congressmen furious over the proposal to change the name of Aligarh, took out a foot march

अलीगढ़ का नाम बदलने के प्रस्ताव पर भड़के कांग्रेसी, पैदल मार्च निकाला

Sun, 29 Aug 2021 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Congressmen furious over the proposal to change the name of Aligarh, took out a foot march
कलेक्ट्रेट मे अलीगढ़ का नाम हरिगढ करने के प्रस्ताव के विरोध प्रशासनिक अधिकारी श्रीस श्रीवास्तव - फोटो : CITY OFFICE
पिछले दिनों जिला पंचायत द्वारा अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ कर दिए जाने के प्रस्ताव पर कांग्रेसियों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। नाम परिवर्तन के विरोध में कांग्रेसियों ने तस्वीर महल चौराहे से लेकर जिला मुख्यालय तक विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकाला। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेसी नेता आगा यूनुस और युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक ने कांग्रेसियों के साथ तस्वीर महल चौराहे से जिला पंचायत कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च के दौरान कांग्रेसियों ने अलीगढ़ जिंदाबाद अलीगढ़ का नाम नहीं बदल लेंगे जैसे नारे लगाए। कांग्रेसियों का कहना था कि अलीगढ़ का नाम अपने आप में एक धरोहर है।
विज्ञापन

ऐसे में अलीगढ़ का नाम बदलना किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा गया कि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ होने से करीब 650 करोड़ रुपये का दबाव प्रशासन पर आएगा। वह पैसा अगर अलीगढ़ के विकास के लिए खर्च किया जाए तो अलीगढ़ को चमकने से कोई ताकत नहीं रोक सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शहजाद हुसैन, अलीम, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शुभम सिंह, जिला महासचिव अमन टुंडा, योगेंद्र यादव, अमन, करन, हिमांशु, जिला उपाध्यक्ष अमानुल्लाह, जिला प्रवक्ता रियान, ब्लॉक अध्यक्ष धनीपुर पुष्पेंद्र, जिला सचिव उपेंद्र, मुशाहिद, जिला महासचिव मेहंदी मून अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed