फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress: Questions raised on leaders over poor performance in elections

कांग्रेस : चुनाव में खराब प्रदर्शन पर नेताओं पर उठाए सवाल

Tue, 04 May 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Congress: Questions raised on leaders over poor performance in elections
पंचायत चुनाव में कांग्रेस अपनी उपलब्धि और भूमिका को तलाशने में जुटी है, क्योंकि कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। इसको लेकर पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद पर 47 सीटों में से 24 पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। एक भी सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी विजय हासिल नहीं कर सका है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अलीगढ़ पर्यवेक्षक अवनीश राघव को लिखे पत्र में यूपी कांग्रेस जोन टू के पूर्व प्रवक्ता इरशाद सलीम ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में हार के लिए मौजूदा कुछ पदाधिकारी जिम्मेदार हैं। इन्होंने प्रचार समिति में शहर के कुछ चुने हुए लोगों को लिया लेकिन पार्टी के जुझारू संघर्षशील और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की।
विज्ञापन

पत्र में कहा है कि जनपद में संगठन नाम की चीज नहीं है। ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत क्षेत्र पंचायत ब्लॉक स्तर पर और बूथ स्तर पर संगठन बंजर हो चुका है। बुजुर्ग कांग्रेसी नेता राजेंद्र मेहरा इस स्थिति के लिए पार्टी के ड्राइंग रूम कल्चर को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वह कहते हैं कि कांग्रेस में जो इस समय सक्रिय लोग हैं, उनकी संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी जमीनी स्तर पर बहुत कमजोर है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह कहते हैं कि पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा है। चुनाव में परिस्थितियां दूसरी थीं। जिसके चलते उसका प्रभाव पार्टी के प्रदर्शन पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed