जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह जादौन एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सलाउद्दीन बसी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग जोर शोर से उठाई गई। हरियाणा प्रदेश प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व अलीगढ़ जनपद प्रभारी मुकेश धनगर भी उपस्थित रहे।
यहां वक्ताओं ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि एसआईटी जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि लखीमपुर खीरी के किसानों की हत्या दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची समझी साजिश के तहत जीप से कुचलकर मारा गया था। जिस प्रकार आजादी से पूर्व अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर जुल्म ढाए जा रहे थे। इसी प्रकार से आज केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार किसानों, गरीबों, दलितों और मुसलमानों पर जुल्म कर रही है। जब तक किसानों के हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती, कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। इस मौके पर शेरपाल सिंह सविता, रेखा शर्मा, आनंदपाल सिंह, विनोद पांडेय, मुस्ताक अहमद, शाहिद खान, क्षेत्रपाल शर्मा, कंछीलाल भारती, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।