फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress protest against waterlogging due to rain in Aligarh

Aligarh Smart City: बारिश से जलभराव, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, दिखाईं चूड़ियां, अफसरों को भेजी जाएंगी

Tue, 02 Sep 2025 11:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Sep 2025 11:26 AM IST
सार

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जरीन आगा ने कहा कि सत्ताधारी दल के नेता इस गंभीर समस्या पर भी चुप्पी साधे बैठे हैं, इसलिए उन्हें चूड़ियां भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस और भी उग्र आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
Congress protest against waterlogging due to rain in Aligarh
मैरिस रोड पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जरीना आगा - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ शहर में हुई भारी बारिश के बाद जलभराव और खराब जल निकासी व्यवस्था से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 1 सितंबर को अनोखा प्रदर्शन किया। मैरिस रोड पर पानी में उतरकर उन्होंने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस की महिला सभा की जिलाध्यक्ष जरीन आगा ने चूड़ियां दिखाईं। कहा कि अफसरों को भेजी जाएंगीं।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा कि जनता के अरबों रुपये खर्च होने के बाद भी शहर की सड़कें तालाब में बदल गई हैं। यह सब भ्रष्टाचार का नतीजा है। मैरिस रोड, रामघाट रोड, शाहजमाल रोड, भुजपुरा रोड और गुलशेर रोड सहित सभी प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए हैं। शहर जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जरीन आगा ने कहा कि सत्ताधारी दल के नेता इस गंभीर समस्या पर भी चुप्पी साधे बैठे हैं, इसलिए उन्हें चूड़ियां भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस और भी उग्र आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की कार्य प्रणाली से जनता आक्रोशित है। नगर निगम के अधिकारियों की उदासीनता के कारण शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बारिश के बाद पूरा शहर तालाब बन गया है। अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली को संभाल लें। अन्यथा किसी दिन जनता का आक्रोश नगर निगम के ऊपर फूट पड़ेगा।-मुक्ता राजा, विधायक
शहर में बारिश से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जल निकासी की समस्याओं को दूर करने के लिए सभी पंपिंग मशीनों को चला कर समस्या को दूर कराया जा रहा है। देर शाम तक शहर की सड़कों से पानी उतर चुका है।-प्रशांत सिंघल, महापौर
मैरिस रोड पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जरीना आगा व अन्य
पूरी क्षमता से चलाएं पंपिंग स्टेशन : नगर आयुक्त
अलीगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जाफरी व अलीगढ़ ड्रेन सहित कई इलाकों का का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक (जलकल) डॉ. प्रमोद कुमार सिंह को निर्देशित किया कि जलभराव दूर करने के लिए पूरी क्षमता से पंपिंग स्टेशन चलाए जाएं। नगर आयुक्त ने कहा कि जल निकासी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed