{"_id":"6a57c35e951a5e27000cebb4","slug":"congress-100-day-aligarh-jodo-yatra-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कांग्रेस निकालेगी 100 दिन की अलीगढ़ जोड़ो यात्रा, घर-घर जाकर लोगों से करेगी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कांग्रेस निकालेगी 100 दिन की अलीगढ़ जोड़ो यात्रा, घर-घर जाकर लोगों से करेगी मुलाकात
Wed, 15 Jul 2026 10:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:59 PM IST
सार
अलीगढ़ में कांग्रेस 100 दिन तक अलीगढ़ जोड़ो यात्रा निकालेगी। यात्रा के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी, किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर सुझाव व जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेता डॉ. मोहम्मद सलमान इम्तियाज ने अलीगढ़ जिले में 100 दिवसीय अलीगढ़ जोड़ो यात्रा निकालने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यात्रा का मकसद जाति, धर्म और राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर आम जनता से सीधे संवाद करना और उनकी समस्याओं को दर्ज कर समाधान की दिशा में पहल करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी, किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर सुझाव व जानकारी जुटाई जाएगी। यात्रा पूरी होने के बाद इन आंकड़ों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन और सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समस्याओं का वास्तविक समाधान तभी संभव है, जब जनता के बीच जाकर उनकी जरूरतों और परेशानियों को समझा जाए। इस अवसर पर प्रतिमा सिंह, गिरवर शर्मा, संतोष सिंह, सैयद माजिन हुसैन जैदी, अनवर अकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन