फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congratulations to the house as soon as Kanha is born

कान्हा के जन्म लेते ही घर-घर बजी बधाई, बाजारों में जमकर खरीदारी

Wed, 12 Aug 2020 03:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to the house as soon as Kanha is born
जन्माष्टमी पर्व पर राधा कृष्ण बनकर नाट्य प्रस्तुति करते कृष्णा और परी... - फोटो : अमर उजाला

दशकों बाद श्री कृष्णजन्माष्टमी पर बृज की देहरी पर बसे गंगा यमुना के दोआब पर गुलजार अलीगढ़ में माहौल उतना खुशनुमा नहीं हुआ। जैसा हर वर्ष जन्माष्टमी में होता था। कोरोना काल के कारण रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी भी वो रंगत नहीं बिखेर नहीं पाई। इसके बावजूद घरों के साथ मंदिरों में भी कई जगह जन्माष्टमी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्वर्णजयंती नगर स्थित महामंडलेश्पर पूर्णानंद पुरी महराज के आवास पर जन्माष्टमी मनाई गई। यहां अभिषेक, पुष्प अर्चन, आरती कर प्रसाद बांटा गया।

विज्ञापन


शैव और स्मार्त मत वाले साधु संतों और गृहस्थों ने मंगलवार को अपने घरों, आश्रम और मंदिरों में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया। कोरोना काल के चलते कान्हा के जन्म पर बिना भीड़ के जश्न मनाया गया। मध्य रात्रि श्रद्धालुओं ने कान्हा का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद नई पोशाक पहनाकर, तिलक, चंदन लगाकर मुकुट, मोरपंख और बांसुरी धारण कराई। भोग लगाकर प्रसादी ग्रहण की। वहीं मंदिरों को सतरंगी रोशनी से सजाया गया तो मंगलवार शाम अलग ही छटा देखने को मिली।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली सहार रेजीडेंसी, बैंक कालोनी स्थित गूंगी माता का मंदिर, बैंक कालोनी एक्सटेंशन, बैंक कालोनी प्रीमियर नगर, विजयगढ़ क्षेत्र में धूमधाम से जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से कोई आयोजन नहीं किया। सभी ने अपने-अपने घरों में दिन से ही तैयारियां कर ली थीं। मध्य रात्रि कान्हा के जन्म की शुभ घड़ी आई तो मंदिरों, आश्रम और घरों में घंटे घड़ियाल बज उठे। श्रद्धालुओं ने अभिषेक कर विशेष आरती की। जन्मोत्सव के गीत गाते हुए कान्हा के जन्म की एक दूसरे को बधाइयां दीं। भोग लगाकर प्रसादी ग्रहण की। इसके अलावा आज (बुधवार) भी धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी। अधिकांश मंदिरों में आज ही जन्माष्टमी मनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में जमकर हुई खरीददारी
जन्माष्टमी के मौके पर पूजा, शृंगार की दुकानों और फड़ों पर मंगलवार को खासी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माला, पोशाक, मुकुट, मटकी, प्रसादी, पूजन सामग्री आदि की खरीददारी की। शहर के रेलवे रोड, रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहा, पीएसी, महावीर गंज हलवाई खाना आदि बाजारों में रौनक देखी गई।

दूधिया रोशनी से नहाया श्री वार्ष्णेय मंदिर
श्री वार्ष्णेय मंदिर में बुधवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। ऐसे में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार देर शाम को दूधिया रोशनी में मंदिर जगमगाता नजर आया। मंदिर समिति जन्माष्टमी के कार्यक्रम को


फेसबुक के माध्यम से लाइव किये जाएंगे।
जन्माष्टमी पर विश्व भारती स्कूल ने आयोजित की वर्चुअल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
कोरोना संक्त्रस्मण काल के चलते सासनीगेट स्थित विश्वभारती पब्लिक स्कूल में मंगलवार को जन्माष्टमी के मौके पर वर्चुअल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चों को राधा और कृष्ण के रूप में सजाकर अभिभावकों ने फोटो भेजे। प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने सभी बच्चों और अभिभावकों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाइयां प्रेषित कीं।

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर दूधिया रोशनी से नहाया श्री वार्ष्णेय मंदिर।

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर दूधिया रोशनी से नहाया श्री वार्ष्णेय मंदिर। - फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed