फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Conditions May be Complicated in district jail dute more prisoner

क्षमता से अधिक बंदियों के कारण जेल में जटिल हो सकती है स्थिति

Wed, 23 Sep 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Conditions May be Complicated in district jail dute more prisoner
जिला कारागार में जिस तरह बंदियों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इस संभावना को लेकर जेल में गए एएमयू के छात्र नेताओं ने पहले ही आगाह कर दिया था। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते जेल गए शरजील उस्मानी और फरहान जुबेरी ने पहले ही क्षमता से अधिक बंदियों की बात जेल से बाहर आने के बाद बताई थी।
विज्ञापन

शरजील उस्मानी ने बताया था कि जिला कारागार जिस समय बनाया गया उस समय शहर की आबादी और संसाधन सीमित थे, लेकिन पिछले सवा सौ वर्ष में शहर का 10 गुना विस्तार हुआ है। कारागार की क्षमता सीमित है। एक बैरक में 40 से 45 बंदी रह सकते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में यहां पर 130 से अधिक बंदियों को रखा जाता है। सामान्य स्थितियों में यह बात नजरअंदाज की जा सकती है लेकिन महामारी के समय यह उदासीनता बहुत भारी पड़ सकती है। जेल से ही बाहर आए एक और छात्र फरहान जुबेरी कहते हैं यहां पर बैरक के बाहर ब्रिटिश काल का एक पत्थर लगा हुआ है जिसमें बैरक की छमता 45 तय की गई है । इस तरह जिला कारागार की छमता 1150 के आसपास तय होती है। लेकिन मौजूदा समय में चार हजार तक बंदी जेल में मौजूद हैं। यह बहुत जटिल स्थिति है और इस तरह सरकार को प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जेल प्रशासन का दावा है कि वह मौजूदा हालात में बेहतर से बेहतर करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं । जेल अधीक्षक आलोक सिंह कहते हैं उन्होंने जेल में ही मास्क तैयार कराए। जेल में ही टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई। जो मौजूदा हालात हैं उनमें सैनिटाइजेशन आदि का पूरा ध्यान रखा गया। सावधानी बरतने के चलते ही बंदियों की मिलाई की प्रक्रिया भी बंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed