{"_id":"69afa49b49fc83e246055086","slug":"condition-of-the-water-tank-of-the-government-hospital-in-aligarh-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के सरकारी अस्पताल: छिपकली-काई और कीड़े, अस्पतालों में पानी की टंकियों की ऐसी है बदहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के सरकारी अस्पताल: छिपकली-काई और कीड़े, अस्पतालों में पानी की टंकियों की ऐसी है बदहाली
Tue, 10 Mar 2026 10:27 AM IST
Chaman Kumar Sharma
नितिन गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
नितिन गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:27 AM IST
सार
अलीगढ़ के सरकारी अस्पतालों के पानी की टकियों का हाल-बेहाल है। कई टंकियों के ढक्कन टूटे या खुले पड़े थे। कुछ टंकियों में पानी के ऊपर काई जमी थी और कीड़े तैरते दिखाई दिए। एक टंकी में छिपकली भी मिली, जबकि दूसरी टंकी के पास बंदर पानी पीता नजर आया।
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल के पानी की टंकी में छिपकली व कीड़े, दीनदयाल हॉस्पिटल की टूटी टंकी
- फोटो : संवाद
विस्तार
एक तरफ अलीगढ़ जिला स्वास्थ्य विभाग ने 9 मार्च को डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया नियंत्रण को लेकर विशेष कार्यशाला आयोजित की। दूसरी ओर उसी दिन शहर के तीन बड़े सरकारी अस्पतालों में पानी की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।
विज्ञापन
अमर उजाला की पड़ताल में जिला अस्पताल मलखान सिंह, मोहनलाल महिला अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल की छतों पर रखी पानी की टंकियां बदहाल मिलीं। कई टंकियों के ढक्कन टूटे या खुले पड़े थे। कुछ टंकियों में पानी के ऊपर काई जमी थी और कीड़े तैरते दिखाई दिए।
विज्ञापन
एक टंकी में छिपकली भी मिली, जबकि दूसरी टंकी के पास बंदर पानी पीता नजर आया। इन अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों मरीज और तीमारदार आते हैं, जिन्हें इसी पानी का उपयोग करना पड़ता है। टंकियों की नियमित सफाई और देखरेख न होने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन