फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   condition of Achal Sarovar of Aligarh

अचल ताल,हाल-बेहाल: 28 करोड़ खर्च के बाद भी अचल सरोवर का पानी सूखा, मर रहीं मछलियां, बचे पानी में जमी काई

Sat, 17 May 2025 02:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 May 2025 02:03 PM IST
सार

अलीगढ़ का धार्मिक स्थल अचल सरोवर के हाल बेहाल हैं। दो नलकूप खराब हो गए है। पानी लगातार सूख रहा है। जिससे मछलियां मर रही हैं। बचे पानी में काई की परत जमा हो गई है।

विज्ञापन
condition of Achal Sarovar of Aligarh
अचल सरोवर के पानी जमी काई - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ की स्मार्ट सिटी योजना के तहत 28 करोड़ खर्च करके फिर से तैयार किए गए अचल सरोवर में पानी सूखने से तड़प-तड़प कर मर रही हैं मछलियां। तीन नलकूप सरोवर को भरने के लिए बनाए थे जिनमें दो खराब हो गए। एक नलकूप से वहीं सरोवर की सफाई करने वाले नहाते हैं और साबुन का पानी सरोवर में छोड़ते हैं।

विज्ञापन

अचल ताल में खराब ट्रयूबल
विज्ञापन

आसपास के लोग भी उसी से पानी भरने आते हैं। दो साल पहले अचल ताल के सुंदरीकरण का काम किया गया था। अब पानी सूख गया है। यहां आकर हर रोज मछलियों को दाना डालने वाले लोगों को यह देखकर कष्ट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल ताल में खराब पडे़ फुब्बारे

जो खराब नलकूप हैं उन्हें जल्द ही सही कराया जाएगा। इसके साथ ही अन्य खामियों को भी दूर किया जाएगा, जिससे सरोवर में जलीय जीवन सुरक्षित रहे। - वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
बहुत कष्ट होता है, मछलियां मर रही हैं। हम मरी हुई मछलियों को दफना देते हैं। - महंत विनयनाथ
दो नलकूप खराब हैं। एक नलकूप पर यहां लोग नहाते हैं कपड़े धोते हैं। साबुन का पानी सरोवर में जाता है।- ओम प्रकाश
सुंदरीकरण के बाद यहां रखरखाव की स्थिति बेहद खराब है। यहां मंदिर का ताला तक नहीं खुलता है। - जवाहर लाल भारद्वाज
सबसे खराब स्थिति रखरखाव की है। यहां पर वोटिंग की योजना थी लेकिन उसका कोई अता पता नहीं। - सुशांत कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed