फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Compost will be made from potatoes rotting in cold store

Good News: कोल्ड स्टोर में सड़ने वाले आलू से बनेगी खाद, शीतगृह संचालकों को दो माह में करना होगा यह

Sun, 24 Nov 2024 01:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 01:36 PM IST
सार

सब्जियां कई बार अलग-अलग कारणों से सड़ गल या सड़ जाते हैं। इन्हें कुछ शीतगृह संचालक सड़कों के किनारे फेंकवा देते हैं तो कुछ गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा देते हैं। मगर अब सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
Compost will be made from potatoes rotting in cold store
सड़ा आलू - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ जिले के सभी कोल्ड स्टोरेज में सड़े गले आलू का अब फेंके या गड्ढों में दबाए नहीं जाएंगे। बल्कि वैज्ञानिक तरीके से बनने वाले इस प्लांट में सड़े-गले आलू से कंपोस्ट खाद तैयार करना होगा। जिसका रिकॉर्ड रखकर संचालक किसानों में बेंच सकेंगे। इसके लिए संचालक विषय विशेषज्ञों की सलाह लें कर कार्य करेंगे। यह आदेश उद्यान विभाग के प्रमुख सचिव बीएल मीणा ने सूबे के सभी जिलाधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी को आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


जिले में लगभग 118 निजी शीतगृह हैं। इनमें 114 में आलू और फल का स्टोरेज होता है। इनमें हर साल करीब साढ़े 12 लाख मीट्रिक टन आलू स्टोर किया जाता है। इसमें करीब एक से दो फीसदी सब्जियां कई बार अलग-अलग कारणों से सड़ गल या सड़ जाते हैं। इन्हें कुछ शीतगृह संचालक सड़कों के किनारे फेंकवा देते हैं तो कुछ गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा देते हैं। मगर अब सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। कारण यह मिट्टी में उपलब्ध धातुओं एवं रसायनों को प्रभावित कर रहे हैं। इससे मिट्टी और भूजल दूषित हो रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देश के बाद सरकार इस मुद्दे पर सख्त हो गई है। उद्यान विभाग ने ने शीतगृहों में प्लांट बना कर विशेषज्ञ की निगरानी में खाद तैयार किया जाए। जिसे किसानों को उपलब्ध कराया जाए। इससे शीतगृहों को अलग से आय भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शीतगृहों में सड़ने वाले आलू या फल को अब न तो बाहर फेंका जाएगा और न ही उसे गड्ढों में दबाया जाएगा। बल्कि नए आदेशों के तहत संचालक दो माह के भीतर प्लांट में वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिससे इन सड़े गले आलू का खाद बना कर किसानों को उपलब्ध कराया जा सके। - शिवानी तोमर, डीएचओ


जिले के शीतगृहों में ज्यादा तर आलू रखे जाते हैं। बहुत ही विषय परिस्थितियों में आलू सड़ते हैं। उसके पीछे का सबसे मुख्य कारण चैंबर खराब होना होता है। कुछ संचालक सड़े आलू का कंपोस्ट बनाते है। सरकार की ओर से दिए गए सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। - गिर्राज गोदानी, जिलाध्यक्ष, अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज आर्नस एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed