{"_id":"62503cbaee009c4174088681","slug":"complete-the-unfinished-projects-of-the-district-soon-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः जिले की अधूरी परियोजनाओं को जल्द करें पूरा : डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः जिले की अधूरी परियोजनाओं को जल्द करें पूरा : डीएम
Fri, 08 Apr 2022 08:32 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 08 Apr 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने राज्य विश्वविद्यालय, डिफेंस कॉरिडोर, धनीपुर हवाई अड्डा, सेतु निगम एवं नगर पंचायतों में 50 लाख से अधिक धनराशि वाले विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर चेतावनी देते हुए निर्धारित समय में लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए कहा है।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति के साथ ही परियोजनाओं की गुणवत्ता परखने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी में जिले की दो बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री के प्रदेश भ्रमण के संकेत मिल रहे हैं।
ऐसे में भ्रमण के दौरान धरातल पर अपेक्षानुरूप कार्य न होना परेशानी का सबब बन सकता है। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े कार्यों को व्यक्तिगत रुचि लेकर कराना सुनिश्चित करें। स्थानीय स्तर पर यदि कोई समस्या है तो संबंधित तहसील के एसडीएम, एडीएम, सीडीओ को अवगत कराएं। बैठक में सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा समेत तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।