{"_id":"5eb72a5e8ebc3e90a4078c1f","slug":"complaint-of-amu-student-on-his-corona-wish","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम को कोरोना की कामना पर अमुवि के छात्र की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम को कोरोना की कामना पर अमुवि के छात्र की शिकायत
Sun, 10 May 2020 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 May 2020 03:40 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : Amar Ujala
एएमयू के छात्र द्वारा फेसबुक पर पोस्ट जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना संक्रमण होने की कामना कर फजीहत मोल ले ली है। हालांकि यह पोस्ट ट्रोल होने पर छात्र ने उसे डिलीट कर लिया, मगर कई लोगों ने इसके स्क्रीन शॉट ले लिए और पुलिस को तहरीरें भी दे दीं। पुलिस ने मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
देहली गेट थाना पुलिस को शनिवार को छात्रनेता हर्षद हिंदू ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वद्यिलय के एक छात्र के खिलाफ शिकायत दी है। छात्रनेता का आरोप है कि एएमयू के छात्र ने फेसबुक पर पोस्ट जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना संक्रमण होने की कामना की है।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस ने मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इधर, एएमयू के छात्र ने भी अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। वहीं, आरोपी छात्र के खिलाफ लोधा के रहने वाले युवा भाजपा नेता शैलेंद्र कुमार सिंह शीलू ने भी लोधा पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
शैलेंद्र सिंह का आरोप है कि आरोपी छात्र ने करोड़ों देशवासियों को अपनी उक्त पोस्ट के माध्यम से ठेस पहुंचाई है। देश के सर्वोच्च पद पर बैठे जनसेवक के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी और कामना के लिए छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी गई है। एसओ लोधा ने मामले में जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।