{"_id":"67632f4733c1a30b390b7546","slug":"complaint-filed-in-police-station-for-rape-of-teenage-girl-aligarh-news-c-2-1-ali1011-559464-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किशोरी से दुष्कर्म की थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किशोरी से दुष्कर्म की थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 19 Dec 2024 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:53 AM IST
सार
परिजन जब काम के लिए चले जाते हैं तो किशोरी घर पर अकेली रह जाती है। इसी दौरान आरोपी युवक डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता है। विरोध करने पर उठा ले जाने की धमकी देता है।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म की थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
किशोरी ने तहरीर में बताया कि उसके परिजन जब काम के लिए चले जाते हैं तो वह घर पर अकेली रह जाती है। इसी दौरान आरोपी युवक डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता है। विरोध करने पर उठा ले जाने की धमकी देता है।
किशोरी ने बताया कि हिम्मत कर उसने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें पीट दिया। 18 दिसंबर शाम को किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन