फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Committee constituted to examine the records of teacher, warden and personnel

अनामिका प्रकरण : शिक्षिका, वार्डन और कार्मिकों के अभिलेखों की जांच को कमेटी गठित

Sat, 13 Jun 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Committee constituted to examine the records of teacher, warden and personnel
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अनामिका शुक्ला द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने के मामले के बाद अब जिले के प्रत्येक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शिक्षक, कार्मिकों और वार्डन के अभिलेखों की सात दिन के अंदर जांच होगी। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने तीन सदस्यीय कमेटी निर्धारित की है। यह कमेटी सभी के मूल दस्तावेज, फोटो पहचान पत्र आदि की जांच करेगी। रिपोर्ट सात दिन में बीएसए दफ्तर में जमा की जाएगी, जो शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कई जिलों में एक साथ नौकरी करने वाली फर्जी अनामिका शुक्ला अलीगढ़ में भी तैनात थी। वह नौकरी कर रही थी या उसके स्थान पर बबली। इसकी जांच चल रही है। लेकिन फर्जी नियुक्ति के मामले ने स्थानीय अधिकारियों से लेकर उच्चाधिकारियों की नींद उड़ा रखी है। यही वजह है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर मिले उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद बीएसए ने अकराबाद की खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता और दो जिला समन्वयकों की कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

इस कमेटी को सात दिन का समय देते हुए नगर क्षेत्र से लेकर अतरौली, बिजौली, गंगीरी, अकराबाद, चंडौस, धनीपुर, गोंडा, इगलास, जवां, खैर, लोधा और टप्पल ब्लॉक में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के वार्डन, शिक्षिकाओं और अन्य कार्मिकों के दस्तावेजों की रिपोर्ट बीएसए दफ्तर में सौंपनी है। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, नियुक्ति के समय प्रस्तुत किये गए शैक्षिक अभिलेखों, निवास प्रमाण पत्र आदि की जांच होगी। वहीं, कार्मिकों के मूल अभिलेख भी बीएसए दफ्तर में जमा किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े गिरोह की देन है अनामिका प्रकरण, बबली की तलाश में गई टीम
विगत दिनों से चर्चित अनामिका प्रकरण एक बड़े गिरोह की देन है। जिसमें कई लोगों की साठगांठ से लेकर दस्तावेजों में गड़बड़ी कर नियुक्ति लेने में शिक्षा माफिया के तार जुड़े हुए हैं। अतरौली क्षेत्र के थाना पालीमुकीमपुर की पुलिस टीम के कानपुर पहुंचने पर काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। बबली की तलाश में जिले से दूसरी टीम भी रवाना कर दी गई है। जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठने की संभावना है।
प्रकरण के अनुसार बिजौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अनामिका शुक्ला के बक्से का ताला तोड़ा गया। जिसमें पाए गए दस्तावेजों में कई प्रकार की भिन्नता है। शैक्षणिक प्रमाणपत्र गोंडा के निकले हैं, जो अनामिका शुक्ला की द्वितीय प्रतिलिपि फैजाबाद से निकलवाई गई थी। स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और चरित्र प्रमाणपत्र भोगांव सीएचसी मैनपुरी से जारी हुए हैं। लोकेशन के आधार पर पुलिस जब कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में पहुंची तो फोटो के आधार पर पता चला कि संबंधित महिला अनामिका नहीं, बबली पत्नी हरिओम है। पुलिस बबली के घर भी पहुंची, लेकिन ताला लगा मिला। हालांकि नाम में भी हेरफेर की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि बैंक खाता अनामिका पत्नी हरिओम के नाम से है। काफी सुराग हाथ लगने के चलते पुलिस की दूसरी टीम शुक्रवार को रवाना की गई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
अवध विवि से जुड़े हैं तार
शैक्षणिक दस्तावेजों में द्वितीय प्रतिलिपि अनामिका शुक्ला के बक्से से मिली है। दूसरी प्रतिलिपि का उपयोग किया जा रहा है तो संभवत: विवि स्तर से भी इस मामले में लोग जुड़े हुए हैं। बिना मिलीभगत के द्वितीय प्रतिलिपि निकालना संभव नहीं है। ऐसे में सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि राम मनोहर लोहिया अवध विवि फैजाबाद से भी शिक्षा माफियाओं के हाथ जुड़े हुए हैं। अन्य जिलों की पुलिस से भी मामले में सहयोग लिया जा रहा है। जल्द ही सफलता हाथ लगेगी।

अनामिका प्रकरण में अब तक की तफ्तीश में संभवत: गिरोह लग रहा है। इसीलिए दूसरी टीम कानपुर के लिए रवाना की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
-प्रशांत सिंह, सीओ अतरौली।
अकाउंटेंट की संविदा समाप्त
सत्यापन किये बगैर अनामिका शुक्ला को मानदेय जारी करने के मामले मेें दोषी पाए गए अकाउंटेंट हरीश चंद की संविदा डीएम के अनुमोदन पर समाप्त कर दी गई है। साथ ही डीसी बालिका गजेंद्र सिंह की प्रतिनियुक्ति के लिए शासन को पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed