{"_id":"65be75acaafa049fae098c36","slug":"committed-suicide-by-making-video-call-to-brother-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बाद हो गया हूं, अब जीकर क्या करूंगा: भाई को वीडियो कॉल कर की आत्महत्या, नयावास नहर पटरी पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बाद हो गया हूं, अब जीकर क्या करूंगा: भाई को वीडियो कॉल कर की आत्महत्या, नयावास नहर पटरी पर मिला शव
Sat, 03 Feb 2024 10:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:49 PM IST
सार
युवक ने भाई को वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। अब जीकर क्या करेगा। पूछने पर बताया कि वह गोंडा में है। भाई ने प्रदीप को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना और वीडियो कॉल पर बात करते हुए ही उसने अपनी कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतक प्रदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के गोंडा में 1 फरवरी की शाम करीब पांच बजे नयावास नहर की पटरी पर मिले युवक के शव की देर रात शिनाख्त हो गई। परिवार के लोगों ने देर रात पहुंचकर शव की पहचान प्रदीप पुत्र राजकुमार उर्फ भूरा निवासी भालई, थाना सुरीर, जिला मथुरा के रूप में की। परिजनों के अनुसार प्रदीप नशे का आदी था। उसने भाई को वीडियो कॉल कर तमंचे से अपनी कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
मृतक के भाई गोपाल ने बताया कि उनका परिवार पंद्रह वर्ष पहले अमृतसर में बस गया है। गांव में चाचा-ताऊ रहते हैं। 30 वर्षीय प्रदीप गांव में रह रहा था। उसकी पत्नी दो वर्ष पहले प्रेमी के साथ चली गई थी, तभी से वह मानसिक तनाव में नशा करने लगा था और नशे का आदी हो गया था। 1 फरवरी को वह गांव से गोंडा की ओर आया और शराब पी। इसके बाद शाम करीब पौने पांच बजे वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। अब जीकर क्या करेगा। पूछने पर बताया कि वह गोंडा में है।
विज्ञापन
भाई के अनुसार उन्होंने प्रदीप को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना और वीडियो कॉल पर बात करते हुए ही उसने अपनी कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोपाल ने अपने चाचा को यह जानकारी दी कि प्रदीप ने गोंडा में किसी स्थान पर जाकर आत्महत्या कर ली है, और उसकी मौत हो गई है। इसके बाद परिवार सूचना पर परिजन देर रात गोंडा पहुंचे और शव की शिनाख्त की। थाना पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंचने से पहले प्रदीप का मोबाइल और तमंचा कोई उठा ले गया। मोबाइल और तमंचा ले जाने वाले की खोज की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन