फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Collectorate's Shakti Kitchen is spreading the fragrance of self-reliance in taste

Aligarh News: जायके में आत्मनिर्भरता की महक बिखेर रही कलेक्ट्रेट की शक्ति रसोई

Sat, 30 May 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Collectorate's Shakti Kitchen is spreading the fragrance of self-reliance in taste
कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित शक्ति रसोई में काम करती महिलाएं। - फोटो : samvad
कहावत है कि सफलता का रास्ता इंसान के पेट से होकर गुजरता है, लेकिन कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित शक्ति रसोई ने साबित कर दिया है कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सम्मान का रास्ता भी इसी रसोई के जायके से होकर निकलता है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शुरू हुई यह रसोई आज सिर्फ कलेक्ट्रेट आने वालों की भूख ही नहीं मिटा रही, बल्कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की एक खूबसूरत मिसाल बन चुकी है।
विज्ञापन



इस कामयाबी की सूत्रधार हैं प्रेमलता सिंह। करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने सरोज, नेहा और ऊषा के साथ मिलकर एक छोटा सा सपना देखा था। एक ऐसी रसोई का, जहां घर जैसा शुद्ध खाना मिले और महिलाओं को रोजगार। आज यह पहल एक वटवृक्ष बन चुकी है, जिसने कई महिलाओं के जीवन में स्वावलंबन का रंग भर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शक्ति रसोई की संचालिका प्रेमलता सिंह बताती हैं कि इस रसोई से प्रतिदिन लगभग एक हजार रुपये की आय हो जाती है, जिससे परिवार की आजीविका शानदार तरीके से चल रही है। सबसे बड़ी संतुष्टि इस बात की है कि वह अन्य महिलाओं को भी रोजगार देने में सक्षम हो गई हैं।
शक्ति रसोई स्वाद, सेहत और किफायत का बेजोड़ संगम पेश कर रही है। प्रेमलता और उनकी टीम सभी मसाले खुद तैयार करती हैं, जिससे भोजन की गुणवत्ता और स्वाद बरकरार रहता है। यहां पर शाही थाली में दो सब्जी, चार रोटी, चावल, रायता, सलाद और मीठे में गरमा-गरम हलुआ मिलता है।



पराठा प्लेट में दो पराठे, तीखी चटनी और आचार। क्विक बाइट्स मे छाछ, सैंडविच, ब्रेड पकौड़ा या दाल-चावल शामिल हैं। इसके अलावा स्पेशल प्लेट में लाजवाब छोले-चावल और राजमा-चावल शामिल हैं। इस शुद्ध और घरेलू भोजन के मुरीद केवल आम लोग ही नहीं, बल्कि कलेक्ट्रेट के कर्मचारी और अधिवक्ता भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed