{"_id":"643ee7e248617bcb8e084654","slug":"code-of-conduct-hinders-establishment-of-fruit-market-in-dhanipur-mandi-aligarh-news-c-2-1-96308-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फल मंडी के धनीपुर मंडी में स्थापित होने में आचार संहिता का अड़ंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फल मंडी के धनीपुर मंडी में स्थापित होने में आचार संहिता का अड़ंगा
विज्ञापन
सारसौल स्थित फल सब्जी मंडी को प्रशासन ने धनीपुरमंडी में स्थापित करने का मसौदा तैयार कर लिया है। यह मंडी धनीपुर नवीन फल सब्जी मंडी में बसाई जाएगी। प्रशासन ने वहां बनी दुकानों की नीलामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हालांकि फल मंडी को सारसौल से धनीपुर में ले जाने में आचार संहिता आड़े आ गई है। इसके चलते दुकानों की नीलामी टल गई है।
सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर ने बताया कि धनीपुर नवीन फल मंडी में 35 दुकानों की नीलामी होनी थी। इस बीच निकाय चुनावों की घोषणा एवं आचार संहिता लागू हो जाने से सोमवार को होने वाली नीलामी टाल दी गई है। अब चुनाव एवं मतगणना के बाद इन दुकानों की नीलामी एवं फल मंडी को धनीपुर में स्थापित करने का कार्य किया जाएगा।
इसके लिए दुकानदारों से साफ कहा गया है कि नगर निगम और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण सीमा के अंदर कोई भी थोक फल कारोबार मंडी के बाहर नहीं होगा । सारसौल फल मंडी वहां के कारोबारियों ने निजी तौर पर बसा रखी है, उसका मंडी समिति से कोई लेना देना नहीं है। अगर, वहां के कारोबारी धनीपुर नवीन फल मंडी के अंदर नहीं आते हैं तो उन्हें नगर निगम और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की सीमा से बाहर जाना होगा। संवाद