फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CNG runs out at Aligarh pumps

No CNG: अलीगढ़ के पंपों पर सीएनजी खत्म, वाहनों की लगी लंबी-लंबी कतारें, आज बहाल होगी आपूर्ति

Sun, 06 Jul 2025 10:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 10:20 AM IST
सार

अलीगढ़ जिले में 8 फिलिंग स्टेशन हैं। इनमें चार शहर में हैं और चार ग्रामीण क्षेत्र में हैं। सभी पंपो पर नो सीएनजी का बोर्ड लग गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। वाहन चालक वाहन में ही सोते नजर आए। 

विज्ञापन
CNG runs out at Aligarh pumps
आगरा रोड पर सीएनजी डलवाने के लिए कतार में लगे ऑटो व अन्य वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले के सभी आठ सीएनजी पंपों पर 5 जुलाई की सुबह 8 बजे से सीएनजी आपूर्ति बाधित हो गई। पड़ोसी जिले बुलंदशहर के कस्बा डिबाई में स्थित मदर स्टेशन पर सिविल वर्क का कार्य हो रहा था, जिसके चलते यहां पर आपूर्ति नहीं हो सकी। शनिवार को पंपों पर संचालकों ने नो सीएनजी के बोर्ड लगा दिए। पंपों पर ऑटो, कार व अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पंप संचालकों के मुताबिक 6 जुलाई से आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन

वाहन में ही सो गए चालक
विज्ञापन

अलीगढ़ पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मंगल गुप्ता ने बताया कि सीएनजी की आपूर्ति पाइप के द्वारा जिला बुलंदशहर के कस्बा डिबाई तक आती है। यहां पर कंपनी ने मदर स्टेशन बनाया है। 4 जुलाई को इसी मदर स्टेशन पर सिविल वर्क शुरू किया गया था। इसके चलते पाइप लाइन के प्रेशर को भी बंद किया गया। 4 जुलाई को जिले के पंपों पर स्टॉक था, उससे काम चलता रहा। 5 जुलाई को आपूर्ति पूरी बाधित हो गई। अलीगढ़ जिले में यहीं से सीएनजी आपूर्ति होती है। जिले में 8 फिलिंग स्टेशन हैं। इनमें चार शहर में हैं और चार ग्रामीण क्षेत्र में हैं। सभी स्टेशनों पर फिलिंग बाधित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जो स्टॉक था वह निपट गया। शनिवार को सुबह से ही गैस नहीं थी। वाहनों की कतारें लगीं। इनमें बड़ी संख्या में ऑटो थे।-शोक कुमार वर्मा, पंप प्रबंधक, आगरा रोड


छह घंटे लाइन में लगे हो गए हैं। यहां पर यह साफ नहीं हो रहा है कि सीएनजी मिल पाएगी या नहीं।- वीरपाल, ऑटो चालक
अगर किसी दिन आपूर्ति बाधित होनी थी तो इसकी सूचना पहले ही दे देते। हम तो यहां पर लाइन में लगे हैं। - होम दत्त, शर्मा, कार मालिक
गाड़ी में इतनी फिलिंग नहीं है कि जाकर फिर से पंप पर आ जाएं। इसलिए यहां पर लाइन में लगना मजबूरी है। - वीरू,ऑटो चालक
गाड़ी को यहां से लेकर जाना और फिर फिलिंग के लिए लेकर आना संभव नहीं। इसलिए यहीं खड़ी रखेंगे। जिससे फिर से लाइन में न लगना पड़े।- भुवनेश कुमार, कार मालिक
शनिवार को मुझे भी अपना पंप बंद रखना पड़ा। अब बताया है कि वहां काम पूरा हो गया है तो रविवार से आपूर्ति ठीक हो जाएगी। - विजय मंगल गुप्ता, अध्यक्ष, अलीगढ़ पेट्रोलियम एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed